Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नवलसिंह सहकारी शक्कर कारखाना: 161 लोगों के निर्वाचन की प्रक्रिया फिर शुरू

नवलसिंह सहकारी शक्कर कारखाना के 161 प्रत्यायुक्तों के निर्वाचन की प्रक्रिया फिर शुरू होगी। 28 फरवरी 2025 को विशेष साधारण सभा में कुल 86 समूहों के प्रत्यायुक्तों का निर्वाचन हुआ था, जबकि 75 समूह खाली रहे थे।
नवलसिंह सहकारी शक्कर कारखाना: 161 लोगों के निर्वाचन की प्रक्रिया फिर शुरू
नवलसिंह सहकारी शक्कर कारखाना

बुरहानपुर। मध्यप्रदेश राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी भोपाल के आदेश के बाद रिक्त समूहों में प्रत्यायुक्तों के सहयोजन की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए नवनिर्वाचित प्रत्यायुक्तों की बैठक 18 अगस्त को सुबह 11 बजे सोसाइटी कारखाना कार्यालय में रखी गई है।

रिक्त समूहों में होगा प्रत्यायुक्तों का सहयोजन

मप्र सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 22 (6) के प्रावधान अनुसार रिक्त समूहों में प्रत्यायुक्तों के सहयोजन की कार्रवाई के लिए मप्र राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी भोपाल ने तीन अगस्त को आदेशित किया था। इसके परिपालन में रिक्त 76 समूहों में प्रत्यायुक्तों के सहयोजन की कार्रवाई के लिए नवनिर्वाचित प्रत्यायुक्तों की बैठक दिनांक 18 अगस्त प्रातः 11.00 बजे, सोसाइटी कारखाना कार्यालय में रखी गई है।

गौसेवक ने निभाया ‘पुत्र धर्म’; 10 वर्षों तक सेवा करने वाली गौ माता को दी सनातन पद्धति से विदाई, अंतिम संस्कार में छलक उठे आंसू

11 से 12 बजे तक रहेगा कोरम का समय

सहयोजन के लिए कोरम का समय प्रातः 11.00 बजे से 12.00 बजे तक रहेगा। कोरम पूरे होने पर सहयोजन हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने का समय दोपहर 12.00 बजे से 1.00 बजे तक होगा। इसके बाद रिटर्निंग अधिकारी द्वारा प्रस्तावों का परीक्षण दोपहर 1.05 बजे से किया जाएगा।

Breaking News

जरूरत पड़ी तो 2.30 बजे से होगा मतदान

आवश्यक होने पर मतदान दोपहर 2.30 बजे से 5.00 बजे तक होगा। मतदान खत्म होने के बाद मतगणना की जाएगी और मतदान आवश्यक होने की स्थिति में मतदान दल द्वारा निर्वाचन कराया जाएगा। तद्नुसार समस्त नवनिर्वाचित प्रत्यायुक्तों को स्पीड पोस्ट से और व्यक्तिगत रूप से तामिल कराने की सूचना दिनांक 10 अगस्त को दी गई है।

Bilaspur: दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या, शराब दुकान के सामने मचा बवाल

ठाकुर परिवार और भाजपा लगाएगी जोर

10 अगस्त को प्रत्यायुक्तों के रिक्त पदों के सहयोजन के लिए बैठक ली गई। इस बैठक में इन्दु कान्त तिवारी, प्रथम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जिला बुरहानपुर, डॉ. मनोज कुमार जायसवाल, रिटर्निंग अधिकारी एवं संयुक्त आयुक्त सहकारिता और नवलसिंह सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, नवलनगर के महाप्रबंधक एपीएस बिलोदिया उपस्थित रहे। बैठक में उपरोक्त के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा कर अग्रिम कार्रवाई की गई। शक्कर कारखाना में अब तक ठाकुर परिवार का कब्जा रहा है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों से प्रशासन कारखाने का संचालन कर रहा है। फरवरी 2025 के चुनाव में भाजपा ने ठाकुर परिवार को रोकने के लिए पूरा जोर लगाया था।

Banwari Metkar
By Banwari Metkar

Latest Posts