Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP News : बुरहानपुर में 12वीं के छात्र ने की आत्महत्या, सप्लीमेंट्री आने पर 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

Follow on Google News
MP News : बुरहानपुर में 12वीं के छात्र ने की आत्महत्या, सप्लीमेंट्री आने पर 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान
बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। मृतक छात्रा का एक दिन पहले 12वीं का रिजल्ट आया था, जिसमें उसे गणित विषय में सप्लीमेंट्री आई थी। इसी बात से दुखी होकर छात्र ने बुधवार रात अपने घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला शिकारपुर थाना क्षेत्र के संजय नगर का बताया जा रहा है। वहीं शिकारपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुबह फंदे पर झूलता मिला रितेश

संजय नगर में रहने वाले रितेश मांडगे नाम के छात्र ने अपने ही घर में फांसी लगा ली। 17 साल का रीतेश इंपीरियल एकेडमी का मैथ साइंस का स्टूडेंट था। कल 12 वीं का परीक्षा परिणाम आया था। रीतेश बाकी सभी सब्जेक्ट्स में पास हो गया था, लेकिन गणित में उसकी सप्लीमेंट्री आई थी। परिजनों के मुताबिक घर वालों ने उसे डांटा और फटकारा तक नहीं था, लेकिन वह इस एक्जाम के रिजल्ट से काफी निराश था। वह देर रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह जब वह सोकर नहीं उठा तो घरवाले मकान की ऊपरी मंजिल में बने उसके कमरे में गए। कमरा अंदर से बंद था और रीतेश फांसी पर झूल रहा था।

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

एडिशनल एसपी सुंदर सिंह कनेश ने बताया कि जानकारी लगते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर डेथ बॉडी को बाहर निकाला। पुलिस को अब तक मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन परिजनों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया परीक्षा परिणाम मन माफिक न होना इसकी वजह हो सकता है। पुलिस का दावा है कि फिलहाल मां-पिता के कथन लेने के बाद ही असली कारण का खुलासा हो सकेगा। https://twitter.com/psamachar1/status/1783413809043931563 ये भी पढ़ें- PM IN MP : मुरैना में मोदी की आम सभा, बोले- हमने सेना को दी खुली छूट, एक गोली आए तो 10 मारो और एक गोला आए तो दस तोपें चलाओ
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts