Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बुलंदशहर में भीषण हादसा : पिकअप और बस की भीषण टक्कर, 8 की मौत; कई लोग घायल

Follow on Google News
बुलंदशहर में भीषण हादसा : पिकअप और बस की भीषण टक्कर, 8 की मौत; कई लोग घायल
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां बस और मैक्स पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सलेमपुर के पास हुआ है। वहीं सचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा बदायूं रोड पर गांव सलेमपुर के पास हुआ है। जहां प्राइवेट बस रॉन्ग साइड में जाकर ओवर टेक कर रही थी। तभी सामने से आ रही पिकअप गाड़ी से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में पिकअप चालक समेत 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं बस में सवार 2 लोगों की मौत हुई है।

रक्षाबंधन पर घर जा रहे थे पिकअप सवार

बताया जा रहा है कि, पिकअप में 25 लोग सवार थे। सभी लोग अलीगढ़ जनपद की अतरौली तहसील के गांव रायपुर खास अहिर नगला के रहने वाले थे। ये लोग गाजियाबाद से अलीगढ़ जा रहे थे। यह गाजियाबाद के बुलंदशहर रोड बी-10 स्थित एक बिस्कुट फैक्ट्री ब्रिटानिया डेल्टा फूड कंपनी में काम करते थे। रविवार की सुबह सभी लोग मैक्स पिकअप गाड़ी में सवार होकर रक्षाबंधन के लिए घर लौट रहे थे। तभी सलेमपुर थाना क्षेत्र में हादसा हो गया। वहीं बस में 60 लोग सवार थे। बस शिकार पुर से बुलंदशहर जा रही थी। बस चालक मौके से भाग गया है।

मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल

मृतकों में एक बच्चा, तीन महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। अभी मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने रोड जाम कर दिया। मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद है। लोगों ने पुलिस पर देर से आने का आरोप लगाने के साथ ही एंबुलेंस भी लेट आई। ये भी पढ़ें- हैंगर से मारा, फर्श पर घसीटा… लंदन के होटल में एअर इंडिया की क्रू मेंबर पर हमला; पुलिस जांच में जुटी
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts