Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बुधनी की ट्राइडेंट कंपनी में IT की रेड : कंपनी कैंपस को जांच के लिए किया गया सील, 60 गाड़ियों में पहुंची टीम

Follow on Google News
बुधनी की ट्राइडेंट कंपनी में IT की रेड : कंपनी कैंपस को जांच के लिए किया गया सील, 60 गाड़ियों में पहुंची टीम
सीहोर। मध्य प्रदेश में इन दिनों ईडी व इनकम टैक्स टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में इनकम टैक्स (IT) की टीम ने सीएम शिवराज के विधानसभा क्षेत्र बुधनी की एक कंपनी में छापेमार कार्रवाई की है। सीहोर जिले के बुधनी में ट्राइडेंट कंपनी में छापा मारा है। कंपनी कैंपस को जांच के लिए सील किया गया है।

विदेश में एक्सपोर्ट किए जाते हैं 75% प्रोडक्ट्स

जानकारी के मुताबिक, इनकम टैक्स टीम के अफसर करीब 60 गाड़ियों में यहां पहुंचे हैं। टीम ने कंपनी के दस्तावेजों को पड़ताल करने के लिए कब्जे में लेना शुरू कर दिया है। बता दें कि, ट्राइडेंट कंपनी में बनाए जाने वाले 75% प्रोडक्ट्स (तौलिया, चादर) विदेश में एक्सपोर्ट किए जाते हैं। जानकारी के मुताबिक, इनकम टैक्स टीम ने ट्रायडेंट कंपनी के देश भर में स्थित संस्थानों पर छापेमार कार्रवाई की है। ट्राइडेंट के बुधनी, लुधियाना, जालंधर सहित सभी इंडस्ट्री में एक साथ छापा पड़ा है।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts