Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

BSP में ईशान आनंद की नई पारी, मायावती ने दी राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी

बहुजन समाज पार्टी में ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है।
BSP में ईशान आनंद की नई पारी, मायावती ने दी राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी
ईशान आनंद को मायावती ने बनाया BSP राष्ट्रीय संयोजक

बहुजन समाज पार्टी यानी BSP ने बुधवार, 23 सितंबर को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक बुलाई। इस बैठक में पार्टी संगठन और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। बैठक के दौरान मायावती के भतीजे ईशान आनंद को पार्टी का नेशनल कोऑर्डिनेटर यानी राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया। ईशान आनंद बैठक से पहले मायावती के पैर छूकर आशीर्वाद लेते भी नजर आए।

मायावती ने ईशान को दी अहम जिम्मेदारी

ईशान आनंद को मिली यह जिम्मेदारी ऐसे समय में सामने आई है, जब BSP में हाल के दिनों में संगठनात्मक स्तर पर कई बड़े बदलाव हुए हैं। मायावती के बड़े भतीजे आकाश आनंद को पहले राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन सितंबर में उन्हें पार्टी की जिम्मेदारियों से हटा दिया गया था। इसके बाद ईशान आनंद की पार्टी में भूमिका बढ़ाई गई है।

मायावती का बड़ा दावा-‘मैं बिल्कुल स्वस्थ हूं, आकाश आनंद फैला रहे बीमारी की अफवाह’

पार्टी को मजबूत करने पर जोर

बैठक में मायावती ने पार्टी के पदाधिकारियों से जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए सक्रियता बढ़ाने को कहा। BSP की बैठक में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड और पंजाब में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को तेज करने पर जोर दिए जाने की जानकारी सामने आई है।

BSP में नई पीढ़ी को तरजीह, मायावती बोलीं- आनंद कुमार के बेटों को नहीं मिलेगी जिम्मेदारी

बैठक से पहले लिया मायावती का आशीर्वाद

बैठक से पहले ईशान आनंद ने मायावती के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान मायावती ने भी ईशान की पीठ पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया। दोनों की यह तस्वीर और वीडियो सामने आने के बाद BSP के भीतर ईशान आनंद की बढ़ती भूमिका को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts