PlayBreaking News

चुनाव से पहले बसपा एक्टिव :दिल्ली रवाना हुईं मायावती, कार्यकर्ताओं को दिए सख्त निर्देश; मिशन-27 पर फोकस

बसपा प्रमुख मायावती यूपी चुनाव की तैयारियों के बीच दिल्ली रवाना हो गई हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने, जनाधार बढ़ाने और पार्टी के निर्देशों पर ईमानदारी से अमल करने को कहा। महिला आरक्षण पर पार्टी का रुख भी साफ किया गया है। उनके इस दौरे से यूपी की सियासत में हलचल तेज हो गई है।
Follow on Google News
दिल्ली रवाना हुईं मायावती, कार्यकर्ताओं को दिए सख्त निर्देश; मिशन-27 पर फोकस

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती अचानक लखनऊ से दिल्ली रवाना हो गई हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। उनके इस दौरे से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

दिल्ली दौरे की जानकारी खुद दी

मायावती ने अपने पोस्ट में बताया कि वह पार्टी के जरूरी काम से दिल्ली जा रही हैं और काम पूरा होते ही जल्द वापस लौटेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संगठन से जुड़े सभी काम पूरी जिम्मेदारी के साथ जारी रखें।

संगठन मजबूत करने पर जोर

मायावती ने कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि 31 मार्च 2026 को लखनऊ में हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में जो निर्देश दिए गए थे, उन पर पूरी ईमानदारी से काम करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी का जनाधार बढ़ाने, कैडर मजबूत करने और आर्थिक स्थिति बेहतर करने पर खास ध्यान दिया जाए।

बसपा सरकार के काम गिनाने की सलाह

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि बैठकों में लोगों को बसपा सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों के बारे में जरूर बताया जाए। मायावती ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में बने कई एक्सप्रेस-वे और नोएडा एयरपोर्ट जैसी योजनाओं की रूपरेखा बसपा सरकार के समय ही तैयार हुई थी।

कानून व्यवस्था और विकास पर फोकस

मायावती ने कहा कि राज्य में बेहतर कानून व्यवस्था और सर्वसमाज के विकास के लिए कानून द्वारा कानून का राज जरूरी है। उन्होंने बसपा के “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” के सिद्धांत को आगे बढ़ाने की अपील की।

ये भी पढ़ें: पहले PM मोदी पर टिप्पणी, फिर सफाई! खरगे के बयान पर बवाल, BJP ने खोला मोर्चा

ऑल इंडिया बैठक के निर्देश भी लागू करें

उन्होंने 22 फरवरी 2026 को हुई ऑल इंडिया बैठक के निर्देशों को भी समय पर पूरा करने को कहा। मायावती ने साफ किया कि पार्टी और मूवमेंट के हित में दिए गए हर निर्देश का पालन जरूरी है।

महिला आरक्षण पर स्टैंड साफ

मायावती ने महिला आरक्षण को लेकर पार्टी का रुख भी स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल 2026 को जो स्टैंड लिया गया था, उसमें कोई बदलाव नहीं है। कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि इस मुद्दे पर लोगों को सही जानकारी दें, लेकिन पार्टी अनुशासन में रहकर कोई धरना-प्रदर्शन न करें।

सियासी हलचल तेज

मायावती के इस अचानक दिल्ली दौरे से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा अपनी रणनीति को और धार देने में जुटी है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts