PlayBreaking News

पहले PM मोदी पर टिप्पणी, फिर सफाई!खरगे के बयान पर बवाल, BJP ने खोला मोर्चा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के हालिया बयान ने ठीक यही किया। प्रधानमंत्री मोदी को लेकर की गई विवादित टिप्पणी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। बयान सामने आते ही BJP ने कड़ा रुख अपनाया और कांग्रेस पर सीधा हमला बोला।
Follow on Google News
खरगे के बयान पर बवाल, BJP ने खोला मोर्चा
social media

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार (21 अप्रैल 2026) को एक ऐसा बयान दिया, जिसने देश की राजनीति को हिला कर रख दिया। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की।
खरगे ने कहा कि पीएम मोदी लोगों और राजनीतिक दलों को डराने का काम कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने एक शब्द का इस्तेमाल किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। उनके इस बयान के सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली।

‘आतंकवादी’ शब्द पर मचा बवाल

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खरगे ने बीजेपी और AIADMK के गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग सामाजिक न्याय और समानता की बात करते हैं, वे कैसे ऐसे नेताओं के साथ जा सकते हैं। आगे उन्होंने पीएम मोदी के लिए ‘आतंकवादी’ शब्द का इस्तेमाल किया, जो विवाद का कारण बन गया। इस बयान ने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया।

Twitter Post

बयान पर दी सफाई- मेरा वो मतलब नहीं था

विवाद बढ़ने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी पीएम मोदी को आतंकवादी नहीं कहा। खरगे के अनुसार, उनका इशारा इस बात की ओर था कि प्रधानमंत्री एजेंसियों के जरिए विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा  ED, IT और CBI जैसी एजेंसियां सरकार के नियंत्रण में हैं। इन संस्थाओं का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने के लिए हो रहा है। डिलिमिटेशन (सीमा पुनर्निर्धारण) जैसे फैसलों पर भी सरकार का पूरा नियंत्रण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके शब्दों को गलत तरीके से पेश किया गया।

यह भी पढ़ें: मालेगांव ब्लास्ट केस: हाई कोर्ट ने लिया बड़ा फैसला, आखिर क्यों बरी हुए सभी आरोपी?

AIADMK-BJP गठबंधन पर भी साधा निशाना

खरगे ने AIADMK और BJP के गठबंधन को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंनेउनके मुताबिक AIADMK अब स्वतंत्र पार्टी नहीं रही. यह बीजेपी की मूक सहयोगी बन गई है और तमिलनाडु के हितों की रक्षा करने में यह कमजोर साबित होगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य को ऐसे नेताओं की जरूरत है जो बीजेपी के सामने झुकें नहीं।

एमके स्टालिन की तारीफ

खरगे ने M. K. स्टालिन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि स्टालिन ऐसे नेता हैं जो बीजेपी का मजबूती से सामना कर सकते हैं और राज्य के हितों की रक्षा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Current Issue : लोकसभा परिसीमन के मुद्दे पर South VS North की लड़ाई बताकर स्टालिन बने 'नायक'

बीजेपी का पलटवार

खरगे के बयान के बाद बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस बयान की कड़ी आलोचना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि यह बयान देश के प्रधानमंत्री का अपमान है।

Twitter Post

राजनीति में बयानबाजी शुरू

इस पूरे विवाद ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है। नेताओं के बीच तीखे बयान सामने आ रहे है। 

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts