Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

BSNL Holi Offer :सिर्फ ₹997 में पाएं अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा, जानें और क्या है खास!

BSNL होली पर अपने प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए Rangon ka Celebration, Non-Stop Connection टैगलाइन के साथ एक ऑफर प्लान लेकर आई है। कंपनी अपने यूजर्स के लिए ₹997 के इस होली ऑफर प्लान में 14 दिन अतिरिक्त वैद्यता के साथ 164 दिनों की वैलिडिटी देगी।
सिर्फ ₹997 में पाएं अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा, जानें और क्या है खास!
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL होली पर अपने प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए Rangon ka Celebration, Non-Stop Connection टैगलाइन के साथ एक ऑफर प्लान लेकर आई है। कंपनी अपने यूजर्स के लिए ₹997 के इस होली ऑफर प्लान में 14 दिन अतिरिक्त वैद्यता के साथ 164 दिनों की वैलिडिटी देगी। साथ ही इस प्लान में प्रतिदिन 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी।

    अनलिमिटेड मिलेगा डेटा

    इस प्रीपेड प्लान में प्रतिदिन 2 GB डाटा उपभोक्ताओं को मिलेगा। डेटा लिमिट पूरी होने पर इंटरनेट बंद नहीं होगा सिर्फ कम स्पीड में इंटरनेट का एक्सेस कर पाएंगे। इंटरनेट एक्सेस करने के लिए यूजर्स को अलग से टॉप-अप रिचार्ज की जरूरत नहीं होगी।

    सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी

    BSNL कंपनी ने अपने एक्स हेंडल पर पोस्ट कर ‘Rangon ka Celebration, Non-Stop Connection’ टैगलाइन वाले प्लान की जानकारी यूजर्स के साथ शेयर की है।

    Twitter Post

    मिलेगी 14 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

    वैसे BSNL का ये प्लान 150 दिनों का होता है लेकिन होली के त्योहार पर कंपनी अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए ऑफर में 14 दिन एक्स्ट्रा दे रही है। जिससे इस प्लान की वैलिडिटी 164 दिनों की हो जाती है।

    ये भी पढ़ें: Gold-Silver : MCX पर सोना-चांदी की कीमत में भारी उछाल, गोल्ड ₹1.67 लाख के पार

    लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए ऑफर

    BSNL का ये ऑफर लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए है। 1 मार्च से 31 मार्च के बीच रिचार्ज करने वाले प्रीपेड यूजर्स को ही इसका फायदा मिल सकता है।

    Dr. Sumit  Shrivastava
    By Dr. Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

    Latest Posts