Gold-Silver :MCX पर सोना-चांदी की कीमत में भारी उछाल, गोल्ड ₹1.67 लाख के पार

वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते निवेशक सोना-चांदी जैसी पारंपरिक और कीमती धातुओं में सुरक्षित निवेशक कर रहे हैं। जिससे MCX पर सोना ₹5000 बढ़कर 1.67 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹10000 बढ़कर 2.91 लाख प्रति किलो के पार पहुंच गई है।
Follow on Google News
MCX पर सोना-चांदी की कीमत में भारी उछाल, गोल्ड ₹1.67 लाख के पार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ईरान-इजरायल महायुद्ध का असर निवेशकों पर देखने को मिल रहा है। वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते निवेशक सोना-चांदी जैसी पारंपरिक और कीमती धातुओं में सुरक्षित निवेशक कर रहे हैं। जिससे MCX पर सोना ₹5000 बढ़कर 1.67 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹10000 बढ़कर 2.91 लाख प्रति किलो के पार पहुंच गई है।

    ग्लोबल बाजार में महंगा हुआ सोना

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है। स्पॉट बाजार में सोना 1% की तेजी के साथ 5,329.39 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। वही US गोल्ड फ्यूचर्स 1.8% तेजी के साथ 5,342.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर पहुंच गया है। चांदी की कीमतों में 2.8% की बढ़ोतरी के साथ 96.4 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

    ये भी पढ़ें: IIFCL: सरकार से मिली IPO की मंजूरी, FY27 में आने की उम्मीद

    बेंगलुरु, चैन्नई में ₹1.67 लाख के पार पहुंचा सोना

    ईरान-इजरायल युद्ध के चलते निवेशकों का रूझान सोना-चांदी जैसे पारंपरिक ऐसेट की तरफ अधिक हुआ है। MCX पर गोल्ड प्राइस में तेजी देखी गई है। बेंगलुरू में सोने का भाव ₹1.67 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 167,480 रुपए और 22 कैरेट सोना 1,53,523 रुपए के आस पास बिक रहा है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 166,710 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रैड कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 152,818 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई है।

    ये भी पढ़ें: Iran-Israel war Impact: करीब 1600 अंक टूटा सेंसेक्स, रियल्टी और ऑटो शेयरों में भारी गिरावट

    इस साल 20% तक बढ़ा सोना

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता के चलते सोने का भाव इस साल 20% तक बढ़ा है। जनवरी में गोल्ड की कीमत में गिरावट दर्ज होने के बाद सोने का भाव लगातार बढ़ा है, जिससे इसकी कीमत 5,300 डॉलर प्रति औंस से ज्यादा हो गई  है।

    Sumit Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts