Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

चिकन में धनिया डालने को लेकर जीजा की पिटाई, जब तक पुलिस पकड़ने गई... मुर्गा खाकर फरार हो गया साला

Follow on Google News
चिकन में धनिया डालने को लेकर जीजा की पिटाई, जब तक पुलिस पकड़ने गई... मुर्गा खाकर फरार हो गया साला
गुना। जिले में मारपीट को लेकर एक अनोखा मामला सामने आया है। गुना के आरोप थाना अंतर्गत मठ मोहल्ला में एक घर में बन रहे चिकन में धनिया डालने को लेकर साले ने जीजा की जमकर पिटाई कर दी। पिटने के बाद घायल अवस्था में जीजा सीधा पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने तत्काल मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जब मौके पर जाकर दबिश दी, तब तक साला मुर्गा खाकर फरार हो गया था। पुलिस अब इस मामले में ये भी तफ्तीश कर रही है कि कहीं इस आपसी विवाद की जड़ शराब या अन्य कोई नशा तो नहीं है।

यह है मामला

आरोन के मठ मोहल्ला में रहने वाले फरियादी राकेश पुत्र महाराज सिंह कुशवाहा ने आरोन थाना पुलिस को जाकर बताया कि शुक्रवार रात को उनके ताऊ बाबूलाल के घर मुर्गा पकाया जा रहा था। राकेश ने इस दौरान मौजूद अपने दूर के रिश्ते में साले रुपा कुशवाहा से चिकन में थोड़ा धनिया डालने की बात कही। यह बात रूपा को नागवार गुजरी और उसने अपने जीजा राकेश के साथ गाली-गलौज कर दी। इस मामले ने तूल पकड़ लिया और देखते ही देखते विवाद इतना उग्र हो गया कि रुपा ने फरियादी राकेश पर डंडे से हमला कर दिया। इस घटना के बाद राकेश सीधा पुलिस के पास पहुंचा। फरियादी की शिकायत पर आरोपी साले के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ने के लिए मठ मोहल्ला में छापेमारी की, तब तक रूपा चिकन खाकर मौके से भाग चुका था। पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। (इनपुट - रितेश राजपूत) ये भी पढ़ें- अंधविश्वास ! इलाज के नाम पर महिला को मारी तलवार, तांत्रिक बोला- तेरे शरीर में डायन है… तीन पर FIR मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts