Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

VIDEO : थाई एयरवेज की फ्लाइट में ब्रिटिश पेसेंजर को क्रू मेंबर को मुक्का मारना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार… दीं थीं गालियां; टॉयलेट में भी की थी तोड़फोड़

Follow on Google News
VIDEO : थाई एयरवेज की फ्लाइट में ब्रिटिश पेसेंजर को क्रू मेंबर को मुक्का मारना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार… दीं थीं गालियां; टॉयलेट में भी की थी तोड़फोड़
इंटरनेशनल डेस्क। इन दिनों विमान की यात्राएं चर्चा का विषय बनी हुई हैं। चाहे वह खराब मौसम के चलते फ्लाइट्स का लेट होना हो या फिर यात्रियों द्वारा किसी वजह से फ्लाइट मेंबर्स के साथ मारपीट करने का। इसी तरह का एक और अजीब मामला सामने आया है। दथाई एयरवेज की फ्लाइट में एक ब्रिटिश पैसेंजर ने क्रू मेंबर को मुक्का मार दिया। उसने प्लेन के टॉयलेट में तोड़फोड़ भी की। इसके बाद भी वह नहीं रुका और जोर-जोर से चिल्लाते हुए गाली देने लगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। देखें VIDEO...

बैंकॉक से लंदन जा रही थी फ्लाइट

मिली जानकारी के अनुसार, फ्लाइट बैंकॉक से लंदन जा रही थी। तभी एक 35 साल के ब्रिटिश ने क्रू मेंबर्स पर हाथ उठा दिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना 7 फरवरी की बताई जा रही है।

फ्लाइट में मौजूद महिला ने दी जानकारी

फ्लाइट में मौजूद एक महिला ने घटना की जानकारी देते हुए बताया - ब्रिटिश नागरिक अपनी सीट से उठा और टॉयलेट में घुस गया। कुछ देर बाद टॉयलेट के अंदर से तोड़फोड़ की आवाजें आने लगीं। फिर शख्स जोर-जोर से टॉयलेट का दरवाजा पीटने लगा। वो दरवाजा इतनी तेज पीट रहा था कि दरवाजा टूटने लगा। यहां तक की दरवाजे में लगे बोल्ट भी निकलने लगे। इसके बाद वो बाहर आया, लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की। लेकिन, वो हाथापाई करने लगा, गालियां देने लगा। इस बीच एक क्रू मेंबर आया जिसके बाद शख्स ने उसे घूंसा मार दिया। वो जमीन पर गिर गया। video of british passenger hit fight crew members

हिंसा के दौरान क्रू मेंबर ने की समझाने की कोशिश

हिंसा के दौरान क्रू मेंबर ने उसे समझाने की कोशिश भी की। इसके लिए उन्होंने अनाउंस किया कि अगर पैसेंजर शांत नहीं होता है तो फ्लाइट को दुबई डायवर्ट कर दिया जाएगा। जिसके बाद दूसरे पैसेंजर्स ने शख्स को पकड़ा और उसे सीट पर बैठाया। इसके बाद फ्लाइट को डायवर्ट किए बिना लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।

गिरफ्तार हुआ शख्स

पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। शख्स ने ऐसा क्यों किया इसके बारे में जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। शख्स कहां रहता है, उसका नाम क्या है, वो क्या करता है, इस बारे में भी पुलिस अभी जांच कर रही है। ये भी पढ़ें - यूट्यूब की पूर्व CEO के बेटे की मौत : यूनिवर्सिटी हॉस्टल में मिला शव, दादी बोलीं – मार्को ने कोई ड्रग लिया था; रिपोर्ट आने में लगेंगे 30 दिन
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts