Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Corona Vaccine : अब लगेगी 6 से 11 साल तक के बच्चों को भी वैक्सीन, ब्रिटेन ने दी मॉडर्ना के टीके को मंजूरी

Corona Vaccine : अब लगेगी 6 से 11 साल तक के बच्चों को भी वैक्सीन, ब्रिटेन ने दी मॉडर्ना के टीके को मंजूरी
ब्रिटेन की मेडिसिन्स एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (MHRA) ने 6 से 11 साल के बच्चों के लिए मॉर्डना कोविड-19 वैक्सीन स्पाइकवैक्स को मंजूरी दे दी है। ब्रिटेन के दवा नियामक ने इस टीके को पूरी तरह सुरक्षित पाया है। MHRA के अनुसार मॉडर्ना की वैक्सीन स्पाइकवैक्स सुरक्षा, गुणवत्ता व असर की कसौटी पर खरी उतरी है।

MHRA : बच्चों के लिए सुरक्षित और प्रभावी है

एमएचआरए की प्रमुख जून रेने ने कहा, ''मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मॉर्डना की बनाई वैक्सीन स्पाइकवैक्स को ब्रिटेन में छह से 11 साल के बच्चों के लिए अधिकृत किया गया है। यह वैक्सीन इस आयु वर्ग के बच्चों के लिए सुरक्षित और प्रभावी है।'' गौरतलब है कि स्पाइकवैक्स को ब्रिटेन में 12 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए पहले ही मंजूरी दे दी गई थी। इससे पहले इस उम्र वर्ग के बच्चों को फाइजर की वैक्सीन लगाने की अनुमति दी जा चुकी है। इसके साथ ही ब्रिटेन के दवा नियामक ने 50 साल तक के वयस्कों के लिए फ्रांसीसी फर्म वलनेवा (Valneva) की आसानी से स्टोर होने वाली कोविड -19 वैक्सीन को मंजूरी दे दी है।

ब्रिटेन ने इन टीकों को दी मंजूरी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटेन ने अब तक छह कोरोना रोधी टीकों को मंजूरी दी है। इनमें बायोएनटेक/फाइजर, जॉनसन एंड जॉनसन, मॉर्डना, नोवावैक्स, एस्ट्राजेनेका और वालनेवा के टीके शामिल हैं। ये भी पढ़ें- चौथी लहर की दस्तक: 10 गुना तेजी से फैल रहा XE वैरिएंट, भूलकर भी न करें इन लक्षणों को नजरअंदाज ब्रिटेन में कोरोना वायरस के मामले फिर बढ़ रहे हैं। पिछले महीने कोविड-19 का पता लगाने के लिए की गई जांच में हर 16 में से एक व्यक्ति यानी 6.37 प्रतिशत की दर से लोग संक्रमित पाए गए। यह दर फरवरी में दर्ज की गई संक्रमण की दर की दोगुनी है। फरवरी में हर 35 व्यक्ति की जांच में एक व्यक्ति को कोविड संक्रमित पाया गया था।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts