जियो नेटवर्क बेहद तेजी से अपने 5जी सर्विस को आगे बढ़ा रहा है। मंगलवार को रिलायंस जियो ने 34 नए शहरों में 5जी सर्विस लॉन्च कर दी है। इसके साथ ही देश में जियो ट्रू 5जी सर्विस से जुड़ने वाले शहरों की संख्या बढ़कर 225 हो गई है। कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 5जी से जुड़ने वाले सबसे अधिक 8 शहर तमिलनाडु से हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश से 6 शहर, असम से 3, बिहार से 1, छत्तीसगढ़ से 2, हरियाणा से 2, कर्नाटक से 1, महाराष्ट्र से 2, ओडिशा से 2, पंजाब से 2, राजस्थान से 1, तेलंगाना से 3, उत्तर प्रदेश से 1 शहर में जियो 5जी सर्विस शुरू की गई है।
https://twitter.com/ani_digital/status/1620350292574482432?s=20&t=t72FVWY77VkJPc1NfbOg2g
आज की अन्य खबरें....
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना अगला राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने अगला राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। वह श्रीलंका फ्रीडम पार्टी (SLFP) के समर्थन से राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि सिरिसेना ने 2015-2019 तक श्रीलंका के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव सितंबर 2024 में होने वाले हैं।
https://twitter.com/ani_digital/status/1620337896485179394?s=20&t=1UUwHVqj-_rk-47K-9qQGg
आंध्र प्रदेश की नई राजधानी होगी विशाखापट्टनम
आंध्र प्रदेश की नई राजधानी को लेकर मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया है। सीएम जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश की नई राजधानी होगी। उन्होंने दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आप सभी को विशाखापट्टनम आमंत्रित करने आया हूं, जो आने वाले दिनों में हमारी राजधानी बनने जा रहा है। मैं भी आने वाले महीनों में विशाखापट्टनम में शिफ्ट हो जाऊंगा।
https://twitter.com/ANI/status/1620334058407624704?s=20&t=1UUwHVqj-_rk-47K-9qQGg
मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर सड़क हादसे में 4 की मौत
महाराष्ट्र में पालघर जिले के दहानू इलाके में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। पालघर पुलिस के मुताबिक, कार गुजरात से मुंबई जा रही थी। पुलिस ने बताया कि कार चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था जिससे बस से टक्कर हो गई।
[caption id="attachment_59524" align="aligncenter" width="600"]

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर कार और ट्रक की जोरदार टक्कर।[/caption]