Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महाराष्ट्र में पर्यटकों को लेकर जा रही बस पलटी, दो की मौत; 55 घायल

Follow on Google News
महाराष्ट्र में पर्यटकों को लेकर जा रही बस पलटी, दो की मौत; 55 घायल
कोल्हापुर। महाराष्ट्र के तम्हिनी घाट पर शनिवार को एक निजी पर्यटक बस के पलट जाने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य 55 यात्री घायल हो गए। मानगांव पुलिस के अनुसार, पुणे से कोकण जा रही एक निजी पर्यटक बस तम्हिनी घाट में एक तीव्र मोड़ पर पलट गई। घायलों को इलाज के लिए मानगांव उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक महिलाओं की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना की जांच की जा रही है।

आज की अन्य खबरें भी पढ़ें...

ईडी ने हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए पेश होने को 7 दिन का दिया समय

रांची। झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चिट्ठी लिखकर एक मामले में पूछताछ के लिए पेश होने को सात दिन का समय दिया है। ईडी ने इस पत्र में सोरेन से दो दिनों के भीतर जगह और तारीख तय कर लिखित रूप से जानकारी देने को कहा है। यह मामला दस्तावेज में छेड़छाड़ और जालसाजी से संबंधित है। ईडी ने बड़गाई अंचल के राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप के खलिाफ इन्फोर्समेंट केस इन्फॉर्मेशन रिपोर्ट (ईसीआइआर) संख्या आरएनजेडओ/25/23 दर्ज किया था। ईडी इस मामले में मुख्यमंत्री सोरेन से पूछताछ करना चाहती है। इसके लिए ईडी ने पिछले अगस्त से अब तक सोरेन को सात समन भेजे हैं।

उत्तर प्रदेश के गोंडा में अनियंत्रित बस ने तीन को रौंदा, मौत

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में घने कोहरे के कारण सड़क हादसा हो गया। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने बताया कि, जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में कर्नलगंज-बेलसर-नवाबगंज (सीबीएन) मार्ग पर चकरौत के पास शुक्रवार रात को घने कोहरे में एक अनियंत्रित निजी बस ने एक मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। इसके बाद और अधिक अनियंत्रित होकर बस ने फुटपाथ पर जा रहे एक अन्य व्यक्ति को रौंद दिया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। मृतकों में से एक की पहचान परसपुर थाना क्षेत्र के पांडे चौराहा निवासी दशरथ लाल शुक्ला (45) के रूप में हुई है, जबकि मोटर साइकिल पर सवार दोनों लोगों की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। घटना में घायल दो सगे भाइयों बृजेश और मोहित गुप्ता का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। वहीं बस चालक मौके से फरार हो गया, उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।

अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी मेक्सिको में गोलीबारी, छह लोगों की मौत

[caption id="attachment_100463" align="aligncenter" width="600"] फाइल फोटो।[/caption] मेक्सिको सिटी। अमेरिका के उत्तरी मेक्सिको में शुक्रवार (29 दिसंबर) तड़के 3 बंदूकधारियों ने एक पार्टी में घुस कर गोलीबारी की। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए। मृतकों में दो की उम्र 18 साल से कम है और घायलों में पांच बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय अस्पतालों में भर्ती घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई गई है, जबकि 13 अन्य को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। सीमावर्ती राज्य सोनोरा में अभियोजकों ने कहा कि, यह हमला स्यूदाद ओब्रेगॉन शहर में एक पार्टी के दौरान किया गया जहां एक गिरोह के सदस्य के होने का अंदेशा था। माना जा रहा है कि, हमला तीन बंदूकधारियों ने किया लेकिन उनका चौथा सहयोगी पार्टी में मौजूद था। हमले के दौरान गिरोह के वांछित सदस्य ने भागने का प्रयास किया लेकिन वह मारा गया। हमले के बाद बंदूकधारी फरार हो गए। सोनोरा में मादक पदार्थों की तस्करी के कई गिरोह सक्रिय हैं और उनके बीच अक्सर वर्चस्व की लड़ाई में खून-खराबा होता है।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts