Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान में ईंधन ले जा रहे दो तेज रफ्तार वाहनों में टक्कर, चार की मौत

Follow on Google News
दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान में ईंधन ले जा रहे दो तेज रफ्तार वाहनों में टक्कर, चार की मौत
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को दो वाहनों की टक्कर के बाद आग लग गई। हादसे में कम से कम चार लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि अन्य कई घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह दर्दनाक दुर्घटना प्रांत के खुजदार जिले में हुई। जब ईंधन ले जा रहे दो तेज रफ्तार वाहन आपस में टकरा गए और उसके बाद वाहनों में आग लग गई। अग्निशमन विभाग को वाहनों में आग लगने की सूचना मिलने के बाद पुलिस और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। बचाव दल ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने कहा कि, दुर्घटना वाहन चालकों की लापरवाही के कारण हुई। मामले की आगे की जांच जारी है। पाकिस्तान में ख़राब रखरखाव वाली सड़कों, यातायात एवं सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

आज की अन्य खबरें भी पढ़ें...

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के बिसवां क्षेत्र में शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड जवान की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मणिकापुर थाना सदरपुर निवासी धनीराम होमगार्ड थे। ट्रैफिक में उनकी ड्यूटी सीतापुर में लगी थी। शुक्रवार को यह बाइक द्वारा सीतापुर से ड्यूटी समाप्त कर अपने घर वापस जा रहे थे। तभी बिसवन सीतापुर मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग से थोड़ा आगे अज्ञात वाहन से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे यह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस हादसे का कारण घना कोहरा बता रही है।

बोलीविया में खाई में गिरी बस, 3 लोगों की मौत; 19 घायल

ला पाज़। बोलीविया की राजधानी ला पाज़ में एक यात्री बस लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि, कारानावी प्रांत के यातायात विभाग के लेफ्टिनेंट विल्फ्रेडो जुआरेज ने संवाददाताओं से कहा कि फ्लोटा युंगुएना कंपनी की बस गुरुवार सुबह कारानवी से अल्टो बेनी जाने के दौरान राजमार्ग से खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव दल और ग्रामीणों की मदद से घायलों का रेस्क्यू कर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं करानवी यातायात विभाग दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहा है।

इजराइल ने सीरिया में कई ठिकानों पर किए हमले

[caption id="attachment_100336" align="aligncenter" width="600"] सांकेतिक तस्वीर[/caption] दमिश्क। हमास से युद्ध के बीच इजराइल ने सीरिया में कई ठिकानों पर हमले किए हैं। सीरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इजराइल ने दक्षिणी सीरिया में कई ठिकानों पर हमले किए हैं, लेकिन देश की वायु रक्षा प्रणाली ने उनकी अधिकांश मिसाइलों को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि, गुरुवार को स्थानीय समयानुसार लगभग 11:05 बजे (20:05 जीएमटी), इजरायली दुश्मन ने कब्जे वाले सीरियाई गोलान हाइट्स से सीरिया के दक्षिणी क्षेत्र के कुछ स्थानों पर हवाई हमला किया। हमारी वायु रक्षा प्रणालियों ने हमलावर की मिसाइलों का जवाब दिया और उनमें से अधिकांश को मार गिराया। मंत्रालय ने कहा कि हमले से भौतिक नुकसान हुआ है।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts