Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

यरुशलम में आतंकी हमला : दो फिलिस्तीनी हमलावरों ने बस स्टॉप पर की जमकर गोलीबारी, तीन इजराइलियों की मौत

Follow on Google News
यरुशलम में आतंकी हमला : दो फिलिस्तीनी हमलावरों ने बस स्टॉप पर की जमकर गोलीबारी, तीन इजराइलियों की मौत
यरुशलम। यरुशलम के एक बस स्टॉप पर फलस्तीनी बंदूकधारियों की गोलीबारी में कम से कम तीन इजराइली मारे गए और छह अन्य घायल हो गए। जिससे क्षेत्र में हिंसा के मौजूदा दौर के फैलने के बाद से शहर में अल्पकालिक शांति भंग हो गई। इजराइल की पुलिस ने कहा, ‘‘सुबह लगभग सात बजकर 40 मिनट (स्थानीय समयानुसार) पर दो फलस्तीनी बंदूकधारी राजधानी के मुख्य प्रवेश द्वार की वीजमैन स्ट्रीट पर एक वाहन से बाहर निकले और एक बस स्टॉप पर मौजूद लोगों पर गोलियां चला दीं।'' जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र में दो ऑफ-ड्यूटी (ड्यूटी पर मौजूद नहीं) सैनिकों और एक सशस्त्र आम नागरिक ने जवाबी गोलीबारी की, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। दोनों बंदूकधारियों के अंधाधुंध गोलीबारी शुरू करने पर बस स्टॉप पर इंतजार कर रहे कुछ लोग अलग-अलग दिशाओं में भागने लगे। दोनों एम-16 असॉल्ट राइफल और एक हैंडगन से लैस थे। पुलिस को वाहन की तलाशी में भारी मात्रा में गोला-बारूद मिले। इजराइल की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने दोनों हमलावरों की पहचान पूर्वी यरुशलम के 38 वर्षीय मुराद नाम्र और उसके भाई 30 वर्षीय इब्राहिम नाम्र के रूप में की है। दोनों हमास के सदस्य थे और पहले आतंकी गतिविधि के लिए जेल जा चुके थे। गाजा पट्टी में आतंकवादी तत्वों के निर्देशों के तहत आतंकवादी हमलों की साजिश रचने के लिए मुराद को 2010 और 2020 के बीच जेल में डाल दिया गया था। इब्राहिम को 2014 में अज्ञात आतंकवादी गतिविधि के लिए जेल की सजा हुई थी। दोनों एम-16 असॉल्ट राइफल और एक हैंडगन से लैस थे। पुलिस को वाहन की तलाशी में भारी मात्रा में गोला-बारूद मिले।

आज की अन्य खबरें भी पढ़ें...

वन घोटाले में पंजाब के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के घर ED की रेड

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व वन मंत्री और कांग्रेस नेता साधु सिंह धर्मसोत के अमलोह स्थित घर पर ईडी ने छापेमारी की है। यह कार्रवाई कथित वन घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में की गई। सुबह ईडी की गाड़ियां और सेंट्रल रिजर्व फोर्स के जवान उनके घर पहुंच गए ओर घर की जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक, एजेंसी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत राज्य में लगभग 14 स्थानों पर छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई में 63 वर्षीय वन ठेकेदार धर्मसोत और कुछ अन्य के परिसर पर तलाशी ली जा रही है। पांच बार के विधायक को इस साल की शुरुआत में पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने कथित रूप से आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में गिरफ्तार किया था।

राष्ट्रपति ने पुणे में NDA के 145वें कोर्स की पासिंग आउट परेड की समीक्षा की

पुणे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन दिनों महाराष्ट्र की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने पुणे के खडकवासला में NDA के 145वें कोर्स की पासिंग आउट परेड की समीक्षा की। वह आगामी 5वीं बटालियन की एक इमारत की आधारशिला भी रखेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक चार दिनों के लिए महाराष्ट्र दौरे पर हैं। इस दौरान राष्ट्रपति कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts