मुंबई के पूर्व मेयर और उद्धव गुट के नेता दत्ता दलवी गिरफ्तार, CM शिंदे पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Follow on Google News
मुंबई के पूर्व मेयर और उद्धव गुट के नेता दत्ता दलवी गिरफ्तार, CM शिंदे पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मुंबई। मुंबई के पूर्व मेयर और शिवसेना (उद्धव गुट) नेता दत्ता दलवी को पुलिस ने बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। दत्ता पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें मुलुंड कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दलवी को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी के भेज दिया है। दत्ता दलवी के खिलाफ भांडुप पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। मुंबई की भांडुप पुलिस ने बताया कि 26 नवंबर को दत्ता दलवी ने पार्टी की एक बैठक में सीएम शिंदे के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। शिवसेना UBT के नेता पूर्व मेयर दत्त दलवी के खिलाफ IPC की धारा 153(A),153 (B),153(A)(1)सी,294, 504,505(1)(क) के तहत मामला दर्ज किया है।

आज की अन्य खबरें भी पढ़ें...

मुंबई के चेंबूर में सिलेंडर ब्लास्ट से ढहा घर, 4 लोग घायल

मुंबई। मुंबई के चेंबूर इलाके में बुधवार सुबह एक मकान में गैस सिलेंडर में विस्फोट होने के कारण एक घर ढह गया। घटना में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बृहन्मुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने बताया कि अब तक 11 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। घटना चेंबूर इलाके में गोल्फ क्लब के निकट ओल्ड बैरक में सुबह सात बजकर 50 मिनट पर घटी। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि, एक मकान में गैस सिलेंडर विस्फोट हुआ जिसके चलते मकान ध्वस्त हो गया।

गुजरात के सूरत में केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग

सूरत। गुजरात के सूरत में बुधवार सुबह एक केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर आग बुझाने पहुंची। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। अभी इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना को लेकर अभी और जानकारी आना बाकी है। आग सचिन GIDC इलाके में बुधवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में लगी।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts