Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की एक रिपोर्ट, साल 2022 में 1.68 लाख लोगों की सड़क हादसों में हुई मौत

Follow on Google News
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की एक रिपोर्ट, साल 2022 में 1.68 लाख लोगों की सड़क हादसों में हुई मौत
नई दिल्ली। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 में कुल 4,61,312 सड़क दुर्घटनाएं हुई थी। जिनमें 1,68,491 लोगों की जान चली गई, जबकि 4,43,366 लोग घायल हो गए थे। मंत्रालय की तरफ से जारी ‘भारत में सड़क दुर्घटनाएं-2022' शीर्षक वाली रिपोर्ट के मुताबिक, सालाना आधार पर सड़क हादसों की संख्या में 11.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई और उनसे होने वाली मृत्यु की दर 9.4 प्रतिशत बढ़ी। हादसों में घायल होने वाले लोगों की संख्या में 15.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

सड़क हादसों में कुल 1,68,491 लोगों की मौत

रिपोर्ट के अनुसार, देश में 2022 में कुल 4,61,312 सड़क हादसे हुए। जिनमें से 1,51,997 यानी 32.9 प्रतिशत हादसे एक्सप्रेसवे एवं राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच) पर हुए। वहीं 1,06,682 यानी 23.1 प्रतिशत हादसे राज्य राजमार्गों, जबकि 2,02,633 यानी 43.9 प्रतिशत हादसे अन्य सड़कों पर हुए। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘साल 2022 में सड़क हादसों में कुल 1,68,491 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 61,038 यानी 36.2 प्रतिशत लोगों की जान राष्ट्रीय राजमार्गों पर हुए हादसों, 41,012 यानी 24.3 प्रतिशत की मौत राज्य राजमार्गों पर और 66,441 यानी 39.4 प्रतिशत लोगों की जान अन्य सड़क हादसों में गई। ''सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की यह वार्षिक रिपोर्ट राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों के पुलिस विभागों से प्राप्त डाटा/ जानकारी पर आधारित है।

आज की अन्य खबरें भी पढ़ें...

पंजाब में आप MLA कुलवंत सिंह के परिसरों पर ED की रेड

[caption id="attachment_93505" align="aligncenter" width="600"] पंजाब में आप MLA कुलवंत सिंह[/caption] चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को मादक पदार्थ से संबंधित धन शोधन मामले में बड़ी कार्रवाई की। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक कुलवंत सिंह के परिसरों सहित पंजाब में कई जगहों पर ईडी द्वारा छापेमारी की गई। पंजाब के मोहाली, अमृतसर और लुधियाना में कई जगहों पर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के कर्मियों सहित संघीय जांच एजेंसी के कर्मी की मौजूदगी में छापेमारी की कार्यवाही चल रही है। ईडी की यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत की जा रही है।  कहा जा रहा है कि, यह मादक पदार्थों और नशीली दवाओं की तस्करी के मामले से संबंधित पंजाब पुलिस की एक प्राथमिकी पर आधारित है।

झारखंड में महसूस हुए भूकंप के झटके, 3.7 की तीव्रता से कांपी धरती

रांची। झारखंड में मंगलवार तड़के 3.7 तीव्रता के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि, भूकंप के झटके सुबह तीन बजकर 22 मिनट पर महसूस किए गए और इसका केंद्र दुमका जिले से 24 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई पर था। उन्होंने कहा, ‘‘ये हल्के झटके थे। मुझे नहीं लगता कि इस भूकंप से जानमाल को नुकसान हुआ होगा।''
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts