Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जम्मू में वाहन चेकिंग के दौरान 300 करोड़ रुपए की कोकीन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Follow on Google News
जम्मू में वाहन चेकिंग के दौरान 300 करोड़ रुपए की कोकीन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
जम्मू। पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में 300 करोड़ रुपए की कोकीन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने कहा,‘‘ रविवार रात करीब 10:35 बजे रामबन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने बनिहाल में रेलवे चौक पर हरियाणा में पंजीकृत एक वाहन को रोका। जो कश्मीर से जम्मू की ओर आ रहा था। जांच के दौरान उसमें से करीब 30 किलोग्राम कोकीन बरामद की गई, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय काला बाजार में अनुमानित कीमत 300 करोड़ रुपए है।' इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह अभियान एसएसपी रामबन और उनकी टीम द्वारा एकत्रित खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू किया गया था। ड्रग तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। कि रामबन जिले में 2022 में 104 और 2023 में अब तक 36 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इस दौरान 2500 किलोग्राम पोस्त भूसा, 30 किलोग्राम कोकीन, 10 किलोग्राम चरस, 200 ग्राम हेरोइन और 200 गोलियां बरामद हुईं है। वहीं 158 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और तीन को पीआईटी एनडीपीएस के तहत हिरासत में लिया गया है।

आज की अन्य खबरें भी पढ़ें...

असम के 4 जिलों में छह महीने के लिए बढ़ाया गया AFSPA, चार अन्य से हटाया गया

असम। राज्य के चार जिलों में सशस्त्र बल (विशेष अधिकार) अधिनियम (अफस्पा) का छह और महीनों के लिए विस्तार कर दिया गया है। गुवाहाटी में असम पुलिस दिवस 2023 के मौके पर आयोजित एक समारोह में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हालांकि, चार अन्य जिलों से ‘‘अशांत क्षेत्र'' का दर्जा हटा लिया गया है, जिसके कारण अफस्पा लगाया जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘आज से असम के केवल चार जिलों में अफस्पा लागू होगा। ये जिले डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, शिवसागर और चराइदेव हैं।'' सिंह ने बताया कि जोरहाट, गोलाघाट, कार्बी आंगलोंग और दीमा हसाओ से एक अक्टूबर से अफस्पा हटा लिया गया है। असम सरकार ने इससे पहले इन आठ जिलों में एक अप्रैल से छह और महीनों के लिए अफस्पा का विस्तार किया था। अफस्पा के तहत सुरक्षाबलों को पूर्व में बिना कोई वारंट दिए अभियान चलाने और किसी को भी गिरफ्तार करने का अधिकार दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें किसी को गोली मारने पर गिरफ्तारी या अभियोग चलाने से छूट मिलती है।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का 78वां जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी बधाई

[caption id="attachment_89883" align="aligncenter" width="600"]देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फाइल फोटो)[/caption] नई दिल्ली। देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम लिखा- ‘पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। उनके अनुकरणीय नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण ने एक अमिट छाप छोड़ी है। उनकी बुद्धिमत्ता और विनम्रता हमेशा लोगों को प्रभावित करती रही है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।’
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts