Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शौच के लिए गए वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या

Follow on Google News
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शौच के लिए गए वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक 75 वर्षीय वृद्ध की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि, यमुनापार घूरपुर थाना क्षेत्र के करमा पुलिस चौकी अन्तर्गत दानपुर चकिया गांव निवासी रामविशुन भारतीया (75) रविवार सुबह शौच के लिए खेत की तरफ गया था। नजदीक बाग में आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। सुबह शौच के लिए उधर गए लोगों ने उन्हें लहूलुहान देख परिजनों को बताने के बाद पुलिस को सुचित किया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच की गई। पुलिस शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

अमेरिका के अटलांटा में दिन दहाड़े गोलीबारी, 3 लोगों की मौत

[caption id="attachment_61419" align="aligncenter" width="600"] फाइल फोटो[/caption] अटलांटा। अमेरिका में जॉर्जिया की राजधानी अटलांटा में एक शॉपिंग मॉल के पास गोलीबारी की घटना हुई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। फायरिंग में हमलवार की भी मौत हो गई। घटना स्थानीय समयानुसार शनिवार दोपहर 1:30 बजे शहर के वेस्ट एंड इलाके में हुई। शुरुआती जांच से पता चला है कि एक व्यक्ति दो लोगों के पास आया और गोलीबारी शुरू कर दी। उनमें से एक ने पिस्तौल निकाल ली और जवाबी फायरिंग की। पुलिस ने कहा कि तीनों की गोली लगने से मौत हो गई।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts