तेलंगाना में एक करोड़ का इनामी नक्सली गिरफ्तार, बस्तर में हुई वारदातों का रहा है मास्टरमाइंड

Follow on Google News
तेलंगाना में एक करोड़ का इनामी नक्सली गिरफ्तार, बस्तर में हुई वारदातों का रहा है मास्टरमाइंड
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य तेलंगाना में पुलिस ने एक करोड़ रुपए के इनामी माओवादी को गिरफ्तार किया है। उसे हैदराबाद के एक अस्पताल से गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान संजय दीपक राव उर्फ विजय के रूप में हुई है, वो नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी का सदस्य है। यह नक्सली आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल समेत साउथ के इलाकों में एक्टिव था। यह छत्तीसगढ़ के बस्तर में हुई नक्सली घटनाओं का भी मास्टर माइंड रहा है। दरअसल, नक्सली संजय पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। जिसके चलते वो अस्पताल में इलाज करवाने के लिए आया था। वहीं इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि, यह तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक ट्राई जंक्शन का सचिव भी है। वहीं पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

महाराष्ट्र के जलगांव में चाभरदारी बांध में डूबा युवक, मौत

[caption id="attachment_72099" align="aligncenter" width="600"]नदी में डूबने से मौत। फाइल फोटो[/caption] नासिक। महाराष्ट्र के जलगांव में चाभरदारी बांध में डूबने से 19 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई। मृतक की पहचान जलगांव के शिरसोली गांव निवासी सोपान संजय महाजन के रूप में हुई है। मामला जलगांव जिले के शिरसोली स्थित चाभरदारी बांध का है। मृतक अपने दो दोस्तों के साथ चाभरदारी बांध पर गया था। वो तैरने के लिए पानी में उतरा लेकिन पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण वह डूब गया। उसके दोस्तों ने मदद के लिए आवाज लगाई। जिसके बाद आसपास के ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज के लिए उसे जलगांव के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सा अधिकारियों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts