Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ठाणे में पत्नी से झगड़े के बाद पति ने 18 महीने की बेटी को फर्श पर पटका, मौत

Follow on Google News
ठाणे में पत्नी से झगड़े के बाद पति ने 18 महीने की बेटी को फर्श पर पटका, मौत
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक श्रमिक ने अपनी पत्नी से झगड़े के बाद 18 महीने की बेटी की कथित तौर पर फर्श पर पटक कर हत्या कर दी। पुलिस ने अल्ताफ मोहम्मद समीउल्लाह अंसारी (26) को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 325 (स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया है। घटना दईघरगांव के अभय नगर इलाके की शुक्रवार शाम करीब छह बजे के करीब की बताई जा रही है। आरोपी ने गुस्से में आकर पहले अपनी पत्नी को पीट दिया और इसके बाद पत्नी और बेटी को घसीटकर घर से बाहर निकाल दिया। अधिकारी ने बताया कि, बच्ची को उसने फर्श पर इतनी जोर से कथित तौर पर पटका की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अंसारी 15 दिन पहले पत्नी से हुए झगड़े को लेकर नाराज था। आरोपी शराब पीता था और अक्सर अपनी पत्नी से झगड़ा करता था। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

अन्य खबरें भी पढ़ें...

जम्मू-कश्मीर में LoC से लापता BSF का जवान बिहार में अपने घर पर मिला

[caption id="attachment_40440" align="aligncenter" width="600"] फाइल फोटो[/caption] मेंढर। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास से कथित रूप से लापता होने के दो दिन बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का जवान बिहार में अपने घर पर मिला। अधिकारियों ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि, बालाकोट सेक्टर के भरानी में अग्रिम चौकी से शुक्रवार तड़के इस जवान के लापता होने की खबर आई थी, जिसके बाद बीएसएफ ने संबंधित थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, लापता जवान रविवार सुबह बिहार में अपने घर पर मिला। अब इस संबंध में जरूरी कार्रवाई की जा रही है। बीएसएफ ने बिना अनुमति के चौकी छोड़कर चले जाने को लेकर जवान के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की है।

अमेठी में ढही कच्चे मकान की दीवार, मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में लगातार तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से कच्चे मकान की दीवार ढह गई। मलबे में दबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मामला जामो थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान 70 वर्षीय रामदयाल के तौर पर हुई है। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अहमदनगर के कोपर्डी रेप एंड मर्डर केस के आरोपी ने जेल में की आत्महत्या

जेल में युवक ने लगाई फांसी मुंबई। महाराष्ट्र के अहमदनगर कोपर्डी गैंगरेप मामले के एक आरोपी जितेंद्र उर्फ पप्पू शिंदे ने पुणे के येरवाडा जेल में आत्महत्या कर ली। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जब जेल अधिकारी राउंडअप के लिए गए तो उसका शव आज सुबह बैरक में लटका हुआ मिला। 13 जुलाई 2016 को अहमदनगर जिले के कोपर्डी गांव की मराठा समुदाय की एक नाबालिग के साथ तीन लोगों ने रेप कर उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में जितेंद्र उर्फ पप्पू शिंदे मुख्य आरोपी था। इस मामले में तीनों आरोपियों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

आंध्र प्रदेश पुलिस ने पवन कल्याण को हिरासत में लिया

अमरावती। आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी से राजनीतिक बयानबाजी और विरोध-प्रदर्शन तेज हो गया है। इसी बीच पुलिस ने गिरफ्तारी का विरोध करने विजयवाड़ा जा रहे जनसेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण और उसके वरिष्ठ नेता नादेंडला मनोहर को नजरबंद कर लिया है, उन्हें एहतियातन हिरासत में लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि, कल्याण और मनोहर के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को शनिवार सुबह नांदयाल से गिरफ्तार किया गया था। कल्याण ने नायडू की गिरफ्तारी की निंदा की थी और पूर्व मुख्यमंत्री के समर्थन में विजयवाड़ा जाने की कोशिश की थी। विजयवाड़ा की ओर जाने से रोके जाने पर कल्याण अनुमानचिपल्ली में सड़क पर लेट गए, जिसके बाद पुलिस को उन्हें एहतियातन हिरासत में लेना पड़ा।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts