Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

तेलंगाना में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, महिला की मौत; चार घायल

Follow on Google News
तेलंगाना में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, महिला की मौत; चार घायल
जनगांव। तेलंगाना में बुधवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, कार पलवम्चा से लोगों को लेकर हैदराबाद जा रही थी, उसी दौरान वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसा जनगांव जिले के लिंगला घनपुरम मंडल के कुंडाराम में हुआ। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

निकोबार द्वीप समूह में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.0 रही तीव्रता

निकोबार। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में आज (बुधवार) सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया कि, सुबह लगभग 5:40 बजे निकोबार द्वीप समूह में रिक्टर पैमाने पर 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे था। फिलहाल भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। https://twitter.com/ANI/status/1686539771387285504?s=20
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts