जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में NH हाइवे पर बड़ा हादसा, पहाड़ी से टकराया टैंकर; एक की मौत

उधमपुर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में शनिवार सुबह हादसा हो गया। यहां उधमपुर के मौड पासी इलाके में एक तेज रफ्तार टैंकर पहाड़ी से टकरा गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की बॉडी को सरकारी अस्पताल की मर्चुरी में शिफ्ट किया गया है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची उधमपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
[embed]https://twitter.com/ANI/status/1763762684992913601[/embed]




















