Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंफाल यूनिवर्सिटी में IED विस्फोट, एक व्यक्ति की मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल

Follow on Google News
इंफाल यूनिवर्सिटी में IED विस्फोट, एक व्यक्ति की मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल
इंफाल। मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले में शुक्रवार रात धनमंजुरी विश्वविद्यालय परिसर (Imphal University) में एक बम विस्फोट हुआ। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह विस्फोट इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के जरिए किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, ओइनाम केनेगी (24) नामक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई, वहीं घटना में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति का अस्पताल में इलाज जारी है। अब तक किसी संगठन ने धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है। इस बीच अज्ञात व्यक्तियों ने इंफाल वेस्ट जिले के लाम्फेलपट में नागरिक संस्था से जुड़े संगठन ‘यूनाइटेड कमेटी मणिपुर'(यूसीएम) के कार्यालय में आग लगा दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में अज्ञात लोगों ने शुक्रवार रात पौने एक बजे इंफाल ईस्ट जिले में एक स्कूल के प्रशासनिक प्रकोष्ठ में तोड़-फोड़ की और उसमें आग लगा दी। उन्होंने बताया कि आग ने परिसर में खड़े एक वाहन को भी अपनी चपेट में ले लिया।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts