उत्तर प्रदेश के शामली में टला हादसा, कोतवाली परिसर में खड़ी पुरानी कार में लगी आग

Follow on Google News
उत्तर प्रदेश के शामली में टला हादसा, कोतवाली परिसर में खड़ी पुरानी कार में लगी आग
शामली। उत्तर प्रदेश में जनपद शामली की सदर कोतवाली परिसर में खड़ी मुकदमे से संबंधित एक कार में शनिवार को संदिग्ध हालात में आग लग गई। आग लगने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। गाड़ी काफी क्षतिग्रस्त थी जो कई वर्षों से कोतवाली परिसर में खड़ी थी। हाल ही में उक्त गाड़ी की नीलामी की गई थी। आज दोपहर कार में संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। देखते-देखते कार धू-धू कर जलने लगी। पुलिसकर्मियों ने आनन फानन में आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। वहीं सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया था। आग लगने से आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

आज की अन्य खबरें भी पढ़ें...

राजस्थान में भजनलाल सरकार का पहला बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर। राजस्थान की नई भजनलाल सरकार ने पहला बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 72 IAS ( भारतीय प्रशासनिक सेवा) और 121 RAS ( राजस्थान प्रशासनिक सेवा) के अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। लिस्ट में करीब 32 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। कार्मिक विभाग द्वारा ये आदेश जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि भजनलाल शर्मा ने 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद राज्य के प्रशासनिक बेड़े में यह पहला बड़ा फेरबदल है। चुरू के जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग को मुख्यमंत्री का संयुक्त सचिव, केकड़ी के जिला कलेक्टर विश्व मोहन शर्मा को आयुक्त मिड डे मील, राजस्थान राज्य भंडारण निगम के प्रबंध निदेशक ओमप्रकाश बुनकर को महिला अधिकारिता विभाग में आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अनेक जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। वहीं आरएएस अधिकारियों में अधिकांश अतिरिक्त जिला कलेक्टर व उपखंड अधिकारी स्तर के अधिकारी बदले गए हैं।

कोटा जंक्शन के पास जोधपुर-भोपाल पैसेंजर ट्रेन के 2 डिब्बे पटरी से उतरे

कोटा। राजस्थान के कोटा जंक्शन के पास शुक्रवार (6 जनवरी) देर रात जोधपुर-भोपाल पैसेंजर ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे के अधिकारियों को सूचना मिलते ही तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसके बाद पटरियों की मरम्मत भी की गई। एक अधिकारी ने बताया कि, डिब्बों के पटरी से उतरने के कारण का भी अभी पता नहीं लग पाया है। जांच के बाद सारी जानकारियां सामने आएगी। देखें वीडियो...

हेल्पलाइन नंबर जारी

पैसेंजर ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरने के बाद कोटा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM)ने यात्रियों के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।
  • 0744-2467171
  • 0744-2467172
  • 9001017097
  • 9414018692
  • 9887143093
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts