Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रफाह में इजरायली हेलीकॉप्टर दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

Follow on Google News
रफाह में इजरायली हेलीकॉप्टर दुर्घटना में तीन लोगों की मौत
तेहरानईरान के रफाह क्षेत्र में एक इज़रायली हेलीकॉप्टर दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। इसकी जानकारी बुधवार को मीडिया ने दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तीन इजरायली नागरिकों की मौत हो गई और अन्य 8 घायल हो गए। जिसमें से चार लोगों की हालत गंभीर है। इस घटना पर इजरायल का अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है।

आज की अन्य खबरें...

महाराष्ट्र में कार और ट्रक के बीच टक्कर, 3 की मौत, 4 घायल

कोल्हापुरमहाराष्ट्र में निपानी-देवगढ़ स्टेट हाईवे पर बुधवार सुबह एक ट्रक और कार के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद ट्रक चालक अपना वाहन लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने मृतकों की पहचान शुभम चंद्रकांत धावरे (28), आकाश आनंद पारित (23) और रोहन संभाजी लोहार (24) के रूप में की है। राधानगरी पुलिस के मुताबिक, सात लोग कार में सवार होकर राधानगरी तहसील के सर्वदे-मांगेवाड़ी के रास्ते सोलनकुर गांव स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। सभी घायलों को छत्रपति प्रमिला राजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान रुत्विक राजेंद्र पाटिल, भरत धनाजी पाटिल, सौरभ सुरेश तेली और संभाजी लोहार के रूप में की गई है।

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में हादसा, मिनी ट्रक पलटने से 7 लोगों की मौत

पूर्वी गोदावरी। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में बुधवार को एक मिनी ट्रक के पलट जाने से उसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई। यह हादसा पूर्वी गोदावरी जिले के देवरापल्ली मंडल के चिन्नईगुडेम के चिलका पकाला इलाके में हुआ। पूर्वी गोदावरी जिले के एसपी नरसिम्हा किशोर ने बताया कि काजू से लदा मिनी ट्रक टी नरसापुरम मंडल के बोर्रामपलेम से निदादावोलु मंडल के ताडीमल्ला जा रहा था, तभी चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्रक पलट गया। पुलिस के मुताबिक, काजू की बोरियों के नीचे फंस जाने के कारण दम घुटने से उन लोगों की मौत हुई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने शवों को बोरियों के नीचे से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए कोव्वुरू अस्पताल ले जाया गया।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts