Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Chhattisgarh News : पत्थलगांव में हाथी के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत

Follow on Google News
Chhattisgarh News : पत्थलगांव में हाथी के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत
छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ में हाथी के हमले से 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना जिले के पत्थलगांव वन परिक्षेत्र के डुमरबहार के बजनिया पारा गांव की है। रेंजर कृपा सिंधु ने बताया कि सोमवार और मंगलवार के मध्य रात्रि मृतिका सुहानी बाई अपने पति और बेटी के साथ कच्चे मकान में सो रही थीं। तभी हांथी ने कच्चे मकान पर हमला कर दिया। जिसके बाद वृद्ध महिला की मौत हो गई। हमले से मृतिका महिला के परिजनों को 25 हजार रुपए तात्कालिक आर्थिक सहायता की राशि उपलब्ध कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, रात में लगभग 12:30 बजे के आसपास वन अमला गांव में ही तैनात था। वन अमला को गांव में हाथी के होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद से ही वह हाथी को गांव से बाहर शेखरपुर की ओर भगा रहा था। जहां अचानक लौटकर हाथी फिर से गांव में आ गया और उसने कच्चे मकान पर हमला कर दिया। मकान में सो रही सुहानी बाई की मौत हो गई। घटनास्थल से वन अमला की टीम लगभग चार सौ मीटर की दूरी पर थी, इसके बावजूद वे हाथी के सामने कुछ भी करने की स्थिति में नहीं थे। लोनर एलीफेट बीते दो दिनों से आतंक मचाए हुए है।

आज की अन्य खबरें...

झारखंड में माओवादियों ने कई वाहनों को आग के हवाले किया, इलाके में दहशत का माहौल

झारखंड। गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के सेरेंगदाग माइंस इलाके के सतकोनवा में सोमवार देर रात माओवादियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान जेसीबी, ट्रक समेत कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। उन्होंने वाहनों पर मजदूरों से भी डीजल छिड़कवाया। मौके पर जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मंगलवार को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घागरा सामुदायिक विकास (सीडी) ब्लॉक में सेरंगदाग बॉक्साइट खदान के पास डंपर और ट्रक सहित सात वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। अधिकारी ने आगे बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि माओवादी संगठन के सदस्य हैं। उन्होंने ‘लेवी' (जबरन वसूली) की मांग की वजह से इस घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

भोपाल में वार्ड-41 के पार्षद उपचुनाव में बीजेपी ने मारी बाजी, रेहान सिद्दिकी 2600 वोटों से जीते

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में वार्ड-41 के पार्षद उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। बीजेपी प्रत्याशी रेहान सिद्दिकी ने 2620 वोटों से जीत हासिल कर ली है। इन्हें 4873 वोट मिले हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर कांग्रेस प्रत्याशी मो. फहीम रहे और उन्हें 2253 मत प्राप्त हुआ। यह सीट जीतने के बाद अब निगम के बीजेपी के 59 पार्षद हो गए हैं, जबकि कांग्रेस की एक सीट कम हो गई है। बता दें कि प्रदेश में पंचायतों ओर नगरीय निकायों में उपचुनाव के तहत पांच जनवरी को मतदान हुआ था। इसमें 9 हजार 220 पंच, 56 सरपंच, 15 जनपद पंचायत सदस्य और एक जिला पंचायत सदस्य के लिए वोट डाले गए थे। वहीं, अलग-अलग जिलों के 20 वार्ड में भी मतदान हुआ था। भोपाल में एक पार्षद और जिले के कुल 355 पंच पदों के लिए 5 जनवरी को वोटिंग हुई थी।

ब्राजील के उत्तरपूर्वी क्षेत्र में हादसा, मिनीबस और ट्रक की टक्कर में 25 की मौत; तीन दिन के शोक की घोषणा

रियो डी जेनेरियो ब्राजील के उत्तरपूर्वी राज्य बाहिया में पर्यटकों को ले जा रही मिनीबस और एक ट्रक के बीच टक्कर में 25 लोगों की मौत हो गई। जबकि, छह अन्य लोग घायल हो गए। राज्य के दमकल विभाग ने सोमवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह जानकारी दी। हादसा रविवार रात स्थानीय समयानुसार रात करीब साढ़े 10 बजे साओ जोस डो जैकुइप शहर के पास एक राजमार्ग पर हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिनीबस बाहिया के उत्तरी तट पर पर्यटक स्थल ग्वाराजुबा समुद्र तट की यात्रा के बाद वापस जैकोबिना शहर की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों के बीच टक्कर संभवत: उस वक्त हुई होगी जब वाहन एक दूसरे से आगे निकलने का प्रयास कर रहे होंगे। हालांकि, अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। तीन दिनों का शोक जैकोबिना की नगर पालिका ने हादसे को लेकर तीन दिनों के शोक की घोषणा की और अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया कि वह शहर के जिमखाने में पीड़ितों के लिए एक सामूहिक प्रार्थना का आयोजन कर रही है।

सोनीपत के नेशनल हाईवे पर हादसा, पुलिस वाहन और ट्रक की टक्कर में दिल्ली के दो इंस्पेक्टर की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

नई दिल्ली। सोनीपत में मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां नेशनल हाईवे-44 पर प्याऊ मनियारी के पास देर रात आगे चल रहे ट्रक में पुलिस वाहन की कार टकरा गई। कार में सवार दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टर की मौत हो गई। हादसा ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने के कारण हुआ। इतना भयानक हादसा था कि मौके पर ही दोनों की जान चली गई। वहीं, कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts