Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आप की तरफ से राज्यसभा जाएंगी Swati Maliwal, संजय सिंह और एनडी गुप्ता फिर बने प्रत्याशी

Follow on Google News
आप की तरफ से राज्यसभा जाएंगी Swati Maliwal, संजय सिंह और एनडी गुप्ता फिर बने प्रत्याशी
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है। मालीवाल के साथ फिलहाल जेल में बंद संजय सिंह और एनडी गुप्ता को फिर से देश के उच्च सदन में दूसरे कार्यकाल के लिए प्रत्याशी बनाया है। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति ने तीनों के नाम घोषित किए। पार्टी ने इस बार राज्यसभा सांसद सुशील कुमार गुप्ता को दोबारा प्रत्याशी नहीं बनाया है, क्योंकि उन्होंने पार्टी से हरियाणा की चुनावी राजनीति पर फोकस करने की इच्छा जताई थी। गौरतलब है कि एनडी गुप्ता, संजय सिंह और सुशील कुमार गुप्ता का कार्यकाल इसी महीने की 27 तारीख को खत्म हो रहा है। विधायकों की संख्या बल के अनुसार, राज्यसभा चुनाव में दिल्ली से आप के तीनों सासंदों का चुना जाना लगभग तय है। इस बार प्रत्याशी बनाई गईं मालीवाल 2015 में डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष बनी थीं और उन्होंने दिल्ली में तेजाब हमलों, यौन उत्पीड़न और महिलाओं की सुरक्षा जैसे कई मुद्दों पर मुखर होकर कार्रवाई भी की। राज्यसभा के लिए नामित किए जाने के बाद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

आज की अन्य खबरें...

मेरठ के मवाना में किसान ने SDM ऑफिस के बाहर खुद को लगाई आग, लोग कंबल और पानी लेकर दौड़े; देखें VIDEO

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से दिल दहला देने वाला घटनाक्रम सामने आया है। मवाना में एक किसान ने SDM ऑफिस के बाहर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग आग बुझाने के लिए कंबर और पानी लेकर दौड़े। जब तक लोगों ने आग बुझाई तब तक किसान का शरीर आधे से ज्यादा झुलस चुका था। तत्काल किसान को मवाना सीएचसी लेकर गए, यहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। सीएचसी के चिकित्सक डॉक्टर अनिल शर्मा ने बताया कि किसान 70 फीसदी जल गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि किसान अलीपुर थाना क्षेत्र के मवाना गांव का रहने वाला है। किसान का आरोप है कि उसकी फसल खड़ी जमीन को वन विभाग ने अपनी बताकर जोत दिया है, जिससे उसको काफी नुकसान हुआ है। इसी बात को लेकर किसान ने यह कदम उठाया है। देखें VIDEO...

शाहजहांपुर से भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का निधन, लंबे समय थे बीमार

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी के विधायक का लंबी बीमारी के चलते शुक्रवार दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। शाहजहांपुर जिले की ददरौल विधानसभा से दूसरी बार भाजपा के टिकट पर विधायक बने मानवेंद्र सिंह के बेटे अरविंद कुमार सिंह ने यूनीवार्ता को बताया कि आज सुबह दिल्ली के आईएलबीएस अस्पताल में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे। विधायक मानवेंद्र सिंह लंबे समय से कांग्रेस में रहे और 2017 में भाजपा में आए और विधानसभा का चुनाव लड़ा। इसके बाद वर्ष 2022 में भी भाजपा की टिकट पर उन्होंने ददरौल विधानसभा से दोनों बार विजय हासिल की।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts