Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लखनऊ : SGPGI के ऑपरेशन थियेटर में लगी भीषण आग, 2 की मौत; 2 लोग झुलसे

Follow on Google News
लखनऊ : SGPGI के ऑपरेशन थियेटर में लगी भीषण आग, 2 की मौत; 2 लोग झुलसे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (SGPGI) के पुराने ऑपरेशन थियेटर में वेंटिलेटर फटने से भीषण आग लग गई। हादसे में एक महिला और बच्चे की मौके पर मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आग लगने से पूरे अस्पताल में धुंआ भर गया। जिसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। वहीं, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। जानकारी लगने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई है। आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है। पहली नजर में मामला शॉर्ट-सर्किट से आग लगने का बताया जा रहा है।

आज की अन्य खबरें...

NIA की बड़ी कार्रवाई, जिहादी आतंकवादी समूह के 19 ठिकानों पर छापेमारी

[caption id="attachment_76949" align="aligncenter" width="600"] फाइल फोटो[/caption] नई दिल्ली राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए), कथित जिहादी आतंकवादी समूह का भंडाफोड़ करने के बाद दक्षिण भारत में उससे संबंधित 19 ठिकानों पर तलाशी ले रही है। अधिकारियों ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि NIA ने आतंकवादी समूह के कई सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद यह छापेमारी और तलाशी शुरू की। अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादी समूह के कई संदिग्ध सदस्यों से जुड़े परिसरों की तलाशी ली जा रही है।

भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज एक्टर बृजेश त्रिपाठी का निधन, कई बॉलीवुड फिल्मों में किया काम

भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज एक्टर बृजेश त्रिपाठी का निधन हो गया है। उन्होंने 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। एक्टर की मौत की वजह दिल का दौरा बताई जा रही है। वहीं, बृजेश त्रिपाठी के निधन की खबर से भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। अभिनेता के निधन पर रवि किशन सहित कईं सेलेब्स और फैंस ने शोक जाहिर किया है। उन्हें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का भीष्म पीतामह कहा जाता था। बृजेश त्रिपाठी ने अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, रजनीकांत, रवि किशन, धर्मेंद्र और विनोद खन्ना जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम कर चुके हैं।

महाराष्ट्र के पुणे में पिकअप वाहन की ऑटो रिक्शा से टक्कर, 8 की मौत

मुंबईमहाराष्ट्र के पुणे जिले में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन की एक ऑटो रिक्शा से टक्कर हो गई, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे ओतूर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल्याण-अहमदनगर रोड पर हुई जो मुंबई से करीब 150 किलोमीटर दूर है। जब पिकअप वाहन अहमदनगर से ठाणे जिले में कल्याण की ओर जा रहा था, तभी वह पिंपलगांव जोगा में पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो रिक्शा से टकरा गया। हादसे में ऑटो रिक्शा में सवार सात लोगों और पिकअप वाहन के चालक की मौत हो गई।

मेक्सिको के उत्तर-मध्य राज्य गुआनाजुआतो में क्रिसमस पार्टी के दौरान गोलीबारी, 16 की मौत

मेक्सिको सिटीमेक्सिको के उत्तर-मध्य राज्य गुआनाजुआतो के साल्वाटियेरा शहर में क्रिसमस पार्टी के दौरान गोलीबारी की खबर सामने आई है। इस हमले में 16 लोगों की मौत हो गई। राज्य अभियोजकों ने बताया कि सलामांका शहर में रविवार तड़के गोलीबारी में चार अन्य लोगों की भी मौत हुई। हालांकि, उन्होंने हमले की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पीड़ित 'पोसाडा' नामक क्रिसमस पार्टी के बाद एक कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल रहे थे, तभी बंदूकधारियों ने उन पर गोलियां चला दीं। शहर में ‘जलिस्को कार्टेल' और ‘सिनालोआ कार्टेल' द्वारा समर्थित स्थानीय गिरोहों के बीच वर्चस्व की लड़ाई को लेकर खूनी संघर्ष लंबे समय से चल रहा है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts