Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में IED ब्लास्ट, सशस्त्र बल का एक जवान शहीद; एक अन्य घायल

Follow on Google News
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में IED ब्लास्ट, सशस्त्र बल का एक जवान शहीद; एक अन्य घायल
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी बम विस्फोट की चपेट में आने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का एक जवान शहीद हो गया है, जबकि एक अन्य जवान घायल हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि जिले में छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत अमदई घाटी स्थित लौह अयस्क खदान क्षेत्र में बम विस्फोट के कारण छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के नवमी बटालियन के जवान कमलेश साहू शहीद हो गए। आरक्षक विनय कुमार घायल हो गए। अमदई घाटी क्षेत्र में सुरक्षा बल के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। नक्सलियों ने विस्फोट किया और जवानों पर गोलीबारी भी की, जिसके बाद सुरक्षा बल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस हमले में घायल हुए विनय को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहीद जवान कमलेश राज्य के जांजगीर क्षेत्र के रहने वाले थे। फिलहाल, क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts