Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रेलवे ट्रैक पर टुकड़ों में मिला शिवसेना उद्धव गुट के नेता सुधीर मोरे का शव, प्राइवेट मीटिंग बताकर निकले थे

Follow on Google News
रेलवे ट्रैक पर टुकड़ों में मिला शिवसेना उद्धव गुट के नेता सुधीर मोरे का शव, प्राइवेट मीटिंग बताकर निकले थे
मुंबई। शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता सुधीर मोरे का संदिग्ध हालत में शव मिला है। शुक्रवार सुबह घाटकोपर रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलवे ट्रैक पर कई टुकड़ों में उनका शव मिला। सुधीर मोरे अपने बॉडीगार्ड को साथ लेकर नहीं गए थे और उससे कहा था कि वो एक प्राइवेट मीटिंग में जा रहे हैं। सुधीर मोरे शिवसेना के पार्षद भी थे और क्षेत्र के विभाग प्रमुख भी थे।

आज की अन्य खबरें भी पढ़ें...

NCERT को मिला डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा, UGC ने दी मान्यता

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दे दिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को एनसीईआरटी के 63वें स्थापना दिवस पर अपने संबोधन के दौरान यह घोषणा की। NCERT ने डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा प्राप्त करने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) में आवेदन किया था।

ठाणे में महिला ने एक साल के बेटे के साथ बालकनी से लगाई छलांग, मौत

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक महिला ने कथित तौर पर अपने एक साल के बेटे के साथ हाईराइज बिल्डिंग से छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि, 26 वर्षीय महिला ने पति के साथ झगड़े के बाद शुक्रवार तड़के यह कदम उठाया। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं कासारवडवली पुलिस थाने के निरीक्षक (अपराध) वाईएस अवहाद ने बताया कि, 30 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन महिला अपनी बहन के यहां जाना चाहती थी, लेकिन उसके पति ने बच्चे को साथ न ले जाने को कहा। इस पर दोनों के बीच बहस हो गई। जिसके बाद गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब एक बजकर 30 मिनट पर अपने बेटे के साथ फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी।

घर पर मृत पाई गईं मलयालम टीवी एक्ट्रेस अपर्णा नायर

एंटरटेनमेंट डेस्क। मलयालम टीवी एक्ट्रेस अपर्णा नायर गुरुवार रात करमना स्थित अपने घर में मृत पाई गईं। पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि, कई फिल्मों और धारावाहिकों में अभिनय कर चुकीं 33 वर्षीय अभिनेत्री अपने कमरे में फंदे से लटकी पाई गईं। अपर्णा अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती थीं। कहा जा रहा है कि अपर्णा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है और पारिवारिक कारणों के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि, अपर्णा ने अथमासखी और चंदनमाझा जैसे पॉपुलर शो में काम किया था।

नेहरू मेमोरियल अब कहलाएगा PM संग्रहालय, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय (NMML) का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय करने को मंजूरी दे दी है। यह फैसला जून में ही ले लिया गया था और 15 अगस्त यानी की स्वतंत्रता दिवस के दिन इसे लागू किया गया। इसको लेकर शुक्रवार को एक गजट नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। https://twitter.com/ANI/status/1697446439532814556?s=20

अमेरिकी राज्य टेक्सास के शॉपिंग मॉल में फायरिंग, 2 लोगों की मौत

टेक्सास। अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला अमेरिकी राज्य टेक्सास का है। यहां ऑस्टिन शहर के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी हो गई, इसमें दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, हादसा भारतीय समय के मुताबिक 1 सितंबर को सुबह 2:30 बजे हुआ। इससे पहले 6 मई को भी टेक्सास के एलन सिटी के मॉल में गोलीबारी हुई थी। जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी, उस समय पुलिस ने संदिग्ध शूटर को मार गिराया था।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts