इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन से 15 लोगों की मौत

Follow on Google News
इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन से 15 लोगों की मौत
जकार्ता। इंडोनेशिया के दक्षिणी प्रांत सुलावेसी में बाढ़ और भूस्खलन के कारण 15 लोगों की मौत हो गई। देश की आपदा एजेंसी के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन और न्यूनीकरण एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहरी ने कहा कि लुवु रीजेंसी में शुक्रवार से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की घटनायें सामने आयी हैं। इस घटना में 1,800 से अधिक घर और मस्जिदें पानी में डूबी हुई हैं और कुल 103 घर नष्ट हो गए। इसके अलावा, 42 अन्य घर भी धारा में बह गए। इसके अलावा, 115 लोगों को घर से भागना पड़ा और अपने लिए सुरक्षित आश्रयों का इंतजाम करना पड़ा। आपदा प्रभावित लोगों को निकालने का काम शनिवार को भी जारी रहा।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts