Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बाराबंकी में रेल पटरी पर मिला प्रेमी युगल का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Follow on Google News
बाराबंकी में रेल पटरी पर मिला प्रेमी युगल का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी-गोंडा रेल खंड पर गुरुवार को प्रेमी युगल के शव रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले। पुलिस ने बताया कि बाराबंकी-गोंडा रेल मार्ग पर पहलीपर गांव के पास सुबह ग्रामीणों ने करीब 25 वर्ष के युवक और 22 वर्षीय युवती के शव पड़े देखे। करीब 50 मीटर दूरी पर एक बाइक भी खड़ी थी, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या की है। मृतक की पहचान अयोध्या जिले के मवई थाना क्षेत्र के पकरिया गांव निवासी शैलेंद्र कुमार दुबे के रूप में हुई है, जबकि युवती इसी गांव की निवासी माहे निगार है। मौके से मिले आधार कार्ड से इनकी पहचान हुई है। मौके पर पहुंचे मृतक के चाचा हरिशरण दुबे ने बताया कि शैलेंद्र की शादी तय है, जबकि युवती का विवाह अमेठी जिले में हो चुका है और उसका पति सऊदी अरब कमाने गया है। संभावना जताई जा रही है कि जुदा होने के डर से दोनों ने आत्महत्या की है।

आज की अन्य खबरें...

मुंबई में औद्योगिक इलाके में लगी आग, कोई जनहानि नहीं

मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक औद्योगिक इलाके में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि रेय रोड पर दारुखाना इलाके के देवीदयाल कंपाउंड में सुबह करीब साढ़े दस बजे आग लग गई। अधिकारी ने कहा, आग एक मंजिला गोदाम तक ही सीमित है। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल की 12 गाड़ियां और अन्य अग्निशमन वाहन मौके पर भेजे गए और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts