Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मर्चेंट नेवी के लापता कर्मी का शव समुद्र में पाया गया, राजस्थान का निवासी था

Follow on Google News
मर्चेंट नेवी के लापता कर्मी का शव समुद्र में पाया गया, राजस्थान का निवासी था
मुंबई। मर्चेंट नेवी के 23 वर्षीय उस कर्मी का शव अरब सागर में पाया गया जो कुछ दिन से लापता था। पुलिस ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि मूल रूप से राजस्थान के निवासी सुनील पचार पिछले साल नवंबर से मर्चेंट नेवी के एक जहाज पर अस्थायी कर्मी के तौर पर काम कर रहे थे। सोमवार रात पचार जहाज के डेक पर सोने चले गए और बाद में उनका पता नहीं चला। अधिकारी ने बताया कि जहाज पर पचार को नहीं पाकर उनके सहकर्मियों ने यहां ‘येलो गेट' थाने में शिकायत दर्ज कराई। बुधवार को कुछ स्थानीय लोगों ने ‘ससून डॉक' इलाके में समुद्र में एक शव को देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और दोपहर में शव बरामद किया तथा मृतक की पहचान पचार के रूप में हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, व्यक्ति की डूबने से मौत हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। शव को आगे की जांच के लिए सेंट जॉर्ज अस्पताल भेज दिया गया है। दक्षिण मुंबई में कोलाबा पुलिस ने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली है और आगे की जांच जारी है।

आज की अन्य खबरें...

झांसी में सवारियों से भरी बस पलटी, 6 यात्री गंभीर घायल

[caption id="attachment_140489" align="aligncenter" width="600"] Credit - AI Image[/caption] झांसीउत्तर प्रदेश में झांसी-ग्वालियर हाईवे पर गुरुवार तड़के हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस पलट गई। इस हादसे में पांच से छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला नवाबाद थानाक्षेत्र का है, जहां आज तड़के कानपुर से सूरत जा रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए सर्विस रोड पर लगे एक बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय बस में 60 से 70 लोग सवार थे और बस के पलटते ही लोगों के बीच चीख पुकार मच गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

उत्तरी अफगानिस्तान में सोने की खदान की सुरंग ढहने से एक की मौत, दो घायल

फैजाबाद। उत्तरी अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में एक सोने की खदान की सुरंग ढहने से एक खनिक की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। यह जानकारी गुरुवार को प्रांतीय पुलिस अधिकारी एहसानुल्लाह कामगर ने दी। अधिकारी ने कहा कि यह घटना बुधवार दोपहर को उस समय हुई, जब खनिकों का एक समूह प्रांतीय राजधानी फैजाबाद के बाहर याफ्ताल जिले में एक सोने की खदान में सोना निकालने में व्यस्त था। पिछले एक सप्ताह में अफगानिस्तान में यह तीसरी घटना है। इसी तरह की एक घटना ने सप्ताहांत में बदख्शां के खान जिले में एक सोने की खान में हुई थी जहां एक खनिक की जान चली गई थी, जबकि कुछ दिन पहले उत्तरी समांगन प्रांत में कोयला खदान ढहने से दो और खनिकों की मौत हो गई थी। बता दें कि खनन में आधुनिक मशीनरी की कमी, अकुशल खनिकों द्वारा खदानों का अवैध खनन प्राय: आपदा का कारण बनता है ,जिसमें गरीब खनिकों की जान चली जाती है।

गया में JDU नेता की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

गयाबिहार में गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता महेश मिश्रा की हत्या के मामले में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वयीय पुलिस अधीक्षक आनंद मिश्रा ने गुरुवार को यहां बताया कि चूड़हिारा गांव निवासी और बेलागंज प्रखंड के जदयू महासचिव सह उप मुखिया महेश मिश्रा की बुधवार की रात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक रवि प्रकाश सिंह (विधि-व्यवस्था) को जांच का जिम्मा सौंपा दिया। इस मामले में एक विशेष टीम का गठन किया गया। विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) और तकनीकी टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। इसके बाद जांच शुरू की गई। मिश्रा ने बताया कि घटना के सात घंटे के अंदर ही घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों में कामता मिश्रा, सुधीर मिश्रा और रणधीर मिश्रा शामिल हैं। तीनों आरोपी चूड़ीहारा गांव के रहने वाले हैं। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts