हमसफर एक्सप्रेस में बम की सूचना, उज्जैन में ट्रेन रोककर की जांच; विस्फोटक की जानकारी देने वाला पकड़ाया

हमसफर एक्सप्रेस में बम की सूचना, उज्जैन में ट्रेन रोककर की जांच; विस्फोटक की जानकारी देने वाला पकड़ाया
गोरखपुर-बांद्रा हमसफर एक्सप्रेस में बुधवार देर रात बम रखे होने की सूचना से उज्जैन रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। सूचना पर जीआरपी पुलिस और उज्जैन पुलिस द्वारा ट्रेन की सर्चिंग की गई। जिसके बाद एक संदिग्ध युवक को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये भी पढ़ें: जबलपुर : बरगी डैम में डूबने से दो की मौत, नहाते समय डूब रहे बेटे को बचाने गई मां भी डूबी

ट्रेन 3 घंटे देरी से उज्जैन पहुंची

उज्जैन जीआरपी और सिटी पुलिस ने सोशल मीडिया पर ट्रेन में विस्फोटक रखी होने की जानकारी ट्विटर पर मिलने के बाद गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन में संदिग्ध की तलाश की। ट्रेन रोजाना रात 7 बजकर 55 मिनट पर आकर रात 8:20 रवाना होती है। मगर बुधवार रात को ट्रेन 3 घंटे देरी से करीब 11:20 उज्जैन स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंची थी। सर्चिंग के दौरान यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान यात्रियों में खौफ नजर आया।

अफवाह फैलाने वाला आरोपी पकड़ाया

इस दौरान बम निरोधक दस्ते ने तत्काल रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर गोरखपुर बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर चार पर खड़ा करवा कर सर्चिंग की। हालांकि विस्फोटक तो नहीं मिला लेकिन अफवाह फैलाने वाले रतलाम निवासी एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी सत्येंद्र शुक्ल ने बताया की सोशल मीडिया पर ट्रेन में विस्फोटक होने की जानकारी देने वाला ट्रेन से पकड़ाया है। इससे पहले रतलाम में भी इसी तरह की अफवाह आरोपी ने फैलाई थी। फिलहाल आरोपी से जीआरपी पुलिस पूछताछ कर रही है।

प्लेटफार्म और ट्रेन की दो बार की जांच

बम की सूचना पर उज्जैन पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी तथा बीडीएस का बल प्लेटफार्म पर पहुंचा और पूरी ट्रेन की दो बार जांच की गई। करीब एक घंटे बाद ट्रेन को उज्जैन स्टेशन से रवाना किया गया। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर चार पर आने वाली शांति एक्सप्रेस तथा सोमनाथ एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर 6 से रवाना किया गया। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts