Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कंगना ने खरीदी 3.81 करोड़ की लग्जरी कार, ‘इमरजेंसी’ की वजह से हुए नुकसान से हाल ही में बेचा था बंगला

कंगना ने खरीदी 3.81 करोड़ की लग्जरी कार, ‘इमरजेंसी’ की वजह से हुए नुकसान से हाल ही में बेचा था बंगला
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर इन दिनों चर्चा में है। इसकी रिलीज डेट को लेकर अभी असमंजस बरकरार है। पहले यह फिल्म 6 सितंबर 2024 को रिलीज होने वाली थी। फिल्म को लेकर मामला कोर्ट में लंबित है। इसी बीच, कंगना ने अपना पाली हिल वाला बंगला हाल ही में 32 करोड़ रुपए में बेच दिया और एक नई शानदार लग्जरी कार खरीदी है। इस कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

कंगना ने खरीदी 4 करोड़ की रेंज रोवर

रविवार को लैंड रोवर मोदी मोटर्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की गईं। इनमें कंगना अपनी नई लग्जरी कार के साथ नजर आ रही हैं। कंगना ने खुद को लगभग 4 करोड़ की रेंज रोवर कार गिफ्ट की है। इस दौरान वे अपने भतीजे अश्वत्थामा के साथ आरती की थाली पकड़े पूजा करती नजर आईं। लैंड रोवर रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी LWB एक 5-सीटर लग्जरी कार है। इसकी मुंबई में अनुमानित कीमत लगभग 3.81 करोड़ रुपए है। देखें इंस्टाग्राम पोस्ट..

कंगना को बेचना पड़ा बंगला

कंगना ने इस महीने की शुरुआत में मुंबई स्थित अपना बंगला बेच दिया। यह उनके प्रोडक्शन हाउस 'मणिकर्णिका फिल्म्स' के कार्यालय के रूप में कार्यरत था, जिसे उन्होंने 32 करोड़ रुपए में बेचा था। कंगना ने इसे साल 2017 में 20 करोड़ रुपए में खरीदा था और 2019 से इसे 'मणिकर्णिका फिल्म्स' के ऑफिस के रूप में इस्तेमाल कर रही थीं। 2020 में बीएमसी ने इसी प्रॉपर्टी का कुछ हिस्सा गिरा दिया था, जिसे लेकर बहुत सुर्खियां बनी थी।

फिल्म 'इमरजेंसी' अधर में लटकी

कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' को 6 सितंबर को रिलीज किया जाना था, लेकिन विवादों और सेंसर बोर्ड से समय पर सर्टिफिकेट ना मिलने के कारण इसकी रिलीज डेट टाल दी गई थी। बाद में कुछ कट्स और कुछ सीन डिलीट करने के निर्देश के साथ ही सेंसर बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट दिया था। हालांकि, उसके बाद से फिल्म की रिलीज को लेकर कंगना ने कोई अपडेट नहीं दिया है।

क्या है कंगना के नई कार की खासियत

लैंड रोवर रेंज रोवर SV एक्सटीरियर एसेंट्स के साथ आई है। इसमें शानदार बंपर और ग्रिल डिजाइन इसे लग्जरी लुक देता है। इसमें 55.88 सेंटीमीटर के डायमंड टर्न्ड ग्लॉस डार्क ग्रे कंट्रास्ट के व्हील्स लगे हैं। गाड़ी में 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, फ्रंट सेंटर कंसोल रेफ्रिजरेटर कंपार्टमेंट और 13.1-इंच की टचस्क्रीन जैसी सुविधाएं दी गई हैं। साथ ही इसमें वायरलेस डिवाइस चार्जिंग जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। ये भी पढ़ें- Mithun Chakraborty को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड : 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी में मिलेगा सम्मान
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts