Bollywood News:गणेश आचार्य-आकांक्षा पुरी का 'माही वे' रिलीज होते ही वायरल

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और अभिनेता गणेश आचार्य और अभिनेत्री आकांक्षा पुरी स्टारर हिंदी म्यूजिक वीडियो 'माही वे' रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो गया है। सुर म्यूजिक रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल चैनल से रिलीज हुए इस गाने को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, और कम समय में ही यह ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना रहा है।
गणेश आचार्य-आकांक्षा पुरी का 'माही वे' रिलीज होते ही वायरल

गाने को अपनी आवाज दी है सुल्ताना नूरान और शबाब साबरी ने, जिनकी गायकी ने 'माही वे' को एक अलग ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। अशोक पंजाबी के लिखे बोल और राहुल राजपूत के संगीत ने इस रोमांटिक और इमोशनल ट्रैक को और भी प्रभावशाली बना दिया है, जिसमें प्रेम, पीड़ा और जुदाई की भावनाएं खूबसूरती से उभरती हैं।

भावनाओं से जुड़ा गाना, दर्शकों से मिला कनेक्ट

'माही वे' को सिर्फ एक लव सॉन्ग नहीं, बल्कि भावनाओं की अभिव्यक्ति के तौर पर पेश किया गया है। गणेश आचार्य ने खुद इस गाने को खास बताते हुए कहा कि इसकी कहानी, संगीत और विजुअल्स लोगों को उनकी जिंदगी के किसी न किसी एहसास से जोड़ते हैं। यही वजह है कि दर्शक इस गाने से भावनात्मक रूप से जुड़ते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Upcoming Movie: ‘पेद्दी’ में श्रुति हासन का स्पेशल कैमियो! डांस नंबर की तैयारी

गणेश आचार्य का अलग अंदाज

इस गाने में गणेश आचार्य सिर्फ डांस तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस के जरिए गहरी भावनाओं को भी व्यक्त किया है। उनका कहना है कि 'माही वे' ऐसा प्रोजेक्ट है, जहां उन्हें अभिनय के जरिए इमोशंस को जीने का मौका मिला। वहीं आकांक्षा पुरी के साथ उनकी केमिस्ट्री भी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।

भव्य विजुअल्स और मजबूत तकनीकी टीम

म्यूजिक वीडियो का निर्देशन इसरार अहमद ने किया है, जबकि निर्माता सुरिंदर यादव और क्रिएटिव प्रोड्यूसर महेंद्र यादव हैं। वीडियो को सिनेमाई रूप देने में डीओपी आर आर प्रिंस, एडिटर आदित्य जांगिड़ और कोरियोग्राफर रिकी गुप्ता की अहम भूमिका रही है, जिससे 'माही वे' विजुअली भी काफी आकर्षक बन गया है।

कंटेंट और इमोशन का असर

'माही वे' की बढ़ती लोकप्रियता यह दिखाती है कि आज भी दर्शक ऐसे संगीत को दिल से अपनाते हैं, जिसमें कहानी और भावना का गहरा जुड़ाव हो। गणेश आचार्य और आकांक्षा पुरी की यह पेशकश इसी ट्रेंड को आगे बढ़ाती नजर आ रही है, जहां कंटेंट और इमोशन ही किसी गाने की असली ताकत बनकर उभरते हैं। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts