Upcoming Movie:‘पेद्दी’ में श्रुति हासन का स्पेशल कैमियो! डांस नंबर की तैयारी

‘पेद्दी’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है। निर्देशक बुची बाबू सना की इस स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म को लेकर अब नई चर्चा सामने आई है कि इसमें श्रुति हासन एक स्पेशल कैमियो करती नजर आ सकती हैं।
‘पेद्दी’ में श्रुति हासन का स्पेशल कैमियो! डांस नंबर की तैयारी

‘पेद्दी’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है। निर्देशक बुची बाबू सना की इस स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म को लेकर अब नई चर्चा सामने आई है कि इसमें श्रुति हासन एक स्पेशल कैमियो करती नजर आ सकती हैं। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन इंडस्ट्री में इसे लेकर हलचल तेज है।

स्पेशल सॉन्ग में दिख सकती हैं श्रुति

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के निर्माता एक खास डांस नंबर की योजना बना रहे हैं जिसके लिए श्रुति हासन को अप्रोच किया गया है। बताया जा रहा है कि यह गाना फिल्म का एक बड़ा आकर्षण हो सकता है और इसकी शूटिंग जल्द ही हैदराबाद में शुरू होने की संभावना है। अगर यह कास्टिंग फाइनल होती है तो फिल्म में ग्लैमर और स्टार वैल्यू दोनों बढ़ेंगे।

ये भी पढ़ें: Khalifa: मोहनलाल के कैमियो और प्रीक्वल के साथ आएगी ‘खलीफा’ की बड़ी दुनिया

पहले मृणाल ठाकुर का नाम था चर्चा में

इस स्पेशल गाने के लिए पहले मृणाल ठाकुर का नाम सामने आया था। हालांकि बाद में खबरें आईं कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट से दूरी बना ली है। इसके बाद अब श्रुति हासन का नाम तेजी से उभरकर सामने आया है जिससे उनके फिल्म में शामिल होने की संभावनाएं मजबूत मानी जा रही हैं।

क्रिकेट टूर्नामेंट के इर्द-गिर्द कहानी

‘पेद्दी’ की कहानी एक क्रिकेट टूर्नामेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें खेल, संघर्ष और ड्रामा का मेल देखने को मिलेगा। फिल्म में राम चरण मुख्य भूमिका में हैं जबकि जाह्नवी कपूर, शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा, जगपति बाबू और बोमन ईरानी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

ए आर रहमान का संगीत और भव्य स्केल

फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है जो पहले से ही इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुकता बढ़ा रहा है। बड़े स्टारकास्ट और भव्य स्केल के साथ ‘पेद्दी’ को एक पैन-इंडिया अपील वाली फिल्म के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Raja Shivaji: सेंसर पास हुई 'राजा शिवाजी', कुछ बदलावों के साथ रिलीज के लिए तैयार; रनटाइम 195 मिनट

रिलीज डेट में कई बार बदलाव

‘पेद्दी’ की रिलीज डेट को लेकर भी कई बार बदलाव हो चुका है। पहले इसे 27 मार्च 2026 को रिलीज किया जाना था फिर 30 अप्रैल की तारीख तय हुई लेकिन अब इसे टालकर जून 2026 में रिलीज करने की तैयारी है। लगातार बदलती रिलीज डेट के बावजूद फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह बरकरार है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts