Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

BJP की चौथी लिस्ट जारी, 57 नाम शामिल, CM शिवराज और उनके 24 मंत्रियों को मिली टिकट, अब तक 136 नाम घोषित

Follow on Google News
BJP की चौथी लिस्ट जारी, 57 नाम शामिल, CM शिवराज और उनके 24 मंत्रियों को मिली टिकट, अब तक 136 नाम घोषित
भोपाल / दिल्ली - एमपी बीजेपी की चौथी सूची जारी कर दी गई।  पार्टी अब तक 136 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। आज जारी की गई सूची में सीएम शिवराज सिंह के अलाव 24 मंत्रियों के नाम उम्मीदवार के तौर पर शामिल हैं। सीएम शिवराज सिंह को बुदनी, अरविंद सिंह भदौरिया को अटेर, प्रद्युम्न सिंह तोमर को ग्वालियर, डॉ नरोत्तम मिश्रा को दतिया, भूपेंद्र सिंह को खुरई, गोविंद सिंह राजपूत को सुरखी, गोपाल भार्गव को रहली, राहुल सिंह लोधी को खरगापुर, बृजेंद्र प्रताप सिंह को पन्ना और राजेंद्र शुक्ल को रीवा से टिकट मिली है... इसके साथ ही बिसाहूलाल सिंह को अनूपपुर, मीना सिंह को मानपुर, परसवाड़ा से रामकिशोर कांवरे,, कमल पटेल को हरदा, डॉ प्रभुराम चौधरी को सांची, विश्वास सारंग को नरेला, विजय शाह को हरसूद , प्रेमसिंह पटेल को बड़वानी, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव को बदनावर,  तुलसी सिवालट को सांवेर, मोहन यादव को उज्जैन दक्षिण, जगदीश देवड़ा को मल्हारगढ़, हरदीप सिंह डंग को सुवासरा, भारत सिंह कुशवाहा को ग्वालियर ग्रामीण और जावद से ओमप्रकाश सकलेचा को टिकट दी गई है। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को देव-तालाब  से मैदान में उतारा गया है। देखें  आज जारी हुई सूची -

भाजपा से इन मंत्रियों के नही हुए अब तक टिकट,

ऊषा ठाकुर, इंदर सिंह परमार, महेंद्र सिसोदिया, यशोधरा राजे सिंधिया, सुरेश धाकड़, ओपीएस भदौरिया, गौरी शंकर बिसेन, रामखेलावन पटेल य़े भी पढ़ें - BJP की दूसरी सूची जारी, तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत सात सांसदों को विधानसभा का टिकट, नरेंद्र सिंह तोमर फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रहलाद पटेल लड़ेंगे विधानसभा, कैलाश विजयवर्गीय को भी बनाया कैंडिडेट   
Nitin Chetan
By Nitin Chetan

Latest Posts