PlayBreaking News

असम चुनाव :गोलाघाट में BJP का बूथ सम्मेलन, अजंता निओग के समर्थन में उतरे आलोक शर्मा, कई कार्यकर्ता रहे मौजूद कार्यकर्ता

इस सम्मेलन के जरिए भाजपा ने साफ संकेत दिया है कि वह असम विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर पर मजबूत रणनीति के साथ उतरने की तैयारी कर रही है, जिससे चुनावी मुकाबले में बढ़त हासिल की जा सके।
Follow on Google News
गोलाघाट में BJP का बूथ सम्मेलन, अजंता निओग के समर्थन में उतरे आलोक शर्मा, कई कार्यकर्ता रहे मौजूद कार्यकर्ता
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    असम विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार, 31 मार्च 2026 को काजीरंगा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 103 गोलाघाट विधानसभा में भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी अजंता निओग के समर्थन में विधानसभा बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

    कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने बूथ स्तर पर मजबूत संगठन खड़ा करने पर जोर दिया और कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति के तहत बूथ मैनेजमेंट के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत की कुंजी बूथ स्तर पर बेहतर समन्वय और सक्रियता में छिपी होती है। हर कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ पर मतदाताओं से सीधा संपर्क बनाए रखने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभानी होगी।

    विधानसभा प्रभारी प्रोग्राम में हुए शामिल

    इस सम्मेलन में विधानसभा प्रभारी रंजन सैकिया, म्युनिसिपल कार्पोरेशन गोलाघाट टाउन की चेयरमैन दुलुमोनी बोरबोरा, प्रदेश प्रवक्ता जयंत गोस्वामी, पूना बोरा और निरंजन हेंडीकोइ समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष सीमांता बोरा और विवेक राजखुवा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

    /img/95/1774971185287

     

    /img/95/1774971236028

     

    /img/95/1774971286173

    पूरी ऊर्जा के साथ उतरे कार्यकर्ता

    चारों मंडल अध्यक्षअर्चना बोरा सैकिया (गोलाघाट टाउन मंडल), प्रणब बोरा (गोमारिगुरी मंडल), निपु हजारिका (अठखेलिया मंडल) और केशव सैकिया (पदुमोनी मंडल) ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शक्ति केंद्र इंचार्ज, बूथ अध्यक्ष, बूथ सेक्रेटरी, बूथ पालक और बीएलए-2 की उपस्थिति ने इसे और प्रभावी बना दिया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ चुनावी मैदान में उतरें और भाजपा प्रत्याशी अजंता निओग की जीत सुनिश्चित करें।

    इस सम्मेलन के जरिए भाजपा ने साफ संकेत दिया है कि वह असम विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर पर मजबूत रणनीति के साथ उतरने की तैयारी कर रही है, जिससे चुनावी मुकाबले में बढ़त हासिल की जा सके।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts