Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

BJP पूरे प्रदेश में हर घर में फहराएगी तिरंगा, पुलिस बैंड की स्वतंत्रता दिवस पर होगी प्रस्तुति, 11 अगस्त से शुरू होगी तिरंगा यात्रा

Follow on Google News
BJP पूरे प्रदेश में हर घर में फहराएगी तिरंगा, पुलिस बैंड की स्वतंत्रता दिवस पर होगी प्रस्तुति, 11 अगस्त से शुरू होगी तिरंगा यात्रा
भोपाल। मध्य प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मंगलवार को कहा कि पार्टी स्वतंत्रता दिवस के पहले प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी और इसके तहत राज्य के हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। वीडी शर्मा इस अभियान के संबंध में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाए। भाजपा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डेढ़ करोड़ घरों पर तिरंगा फहराएगी। इसके लिए 11 अगस्त से तिरंगा यात्रा शुरू की जाएगी। साथ ही जिला स्तर पर समितियां भी बनाई जाएंगी। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉक्टर महेंद्र सिंह मौजूद रहे। https://x.com/psamachar1/status/1820755793022525515

डेढ़ करोड़ घरों पर तिरंगा फहराएगी BJP

अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। राज्य में 11 अगस्त से तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। पार्टी पूरे प्रदेश में हर घर में तिरंगा फहराएगी। उन्होंने कहा कि ये अभियान एक सप्ताह तक चलेगा। इसके तहत तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। क्रांतिकारियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण होंगे। राज्य के डेढ़ करोड़ घरों में पार्टी तिरंगा फहराएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाते हुए कहा कि मंत्री से लेकर पार्षद और सरपंच तक शहर और गांव में अभियान में जुटेंगे। https://x.com/psamachar1/status/1820756761235624171

जिला स्तर पर बनेंगी समितियां

वीडी शर्मा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के लिए जिला और मंडल की अभियान समितियों का गठन करना है। प्रदेश स्तर पर 5 सदस्यीय समिति बनाई गई है। 7 और 8 अगस्त को जिलों में अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक की जाएगी। मंडलों की बैठक 9 और 10 अगस्त को करना है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के लिए जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। युवा मोर्चा 11, 12 और 13 अगस्त को हर विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकालेगा। पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि 14 अगस्त को भारत विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस है। नौजवानों को उस दिन के बारे में जानकारी देने के लिए जिलों में भी प्रदर्शनी लगेंगी और विभाजन के बारे में बताया जाएगा। ये भी पढ़ें- प्रदेश में सांसद-विधायक और पार्टी के नेताओं को बजट ब्रांडिंग की जवाबदारी
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts