Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Elections 2023 : भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची; मोदी-शाह समेत 40 नाम शामिल, देखें लिस्ट

Follow on Google News
MP Elections 2023 : भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची; मोदी-शाह समेत 40 नाम शामिल, देखें लिस्ट
नई दिल्ली/भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। ये मध्य प्रदेश चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते नजर आएंगे।

देखें लिस्ट...

MP बीजेपी के स्टार प्रचारक तय

1. नरेंद्र मोदी 2. जगत प्रकाश नडडा 3. राजनाथ सिंह 4. अमित शाह 5. नितिन गड़करी 6. शिव प्रकाश 7. शिवराज सिंह चौहान 8. सत्यनारायण जटिया 9. विष्णु दत्त शर्मा 10. योगी आदित्यनाथ 11. अर्जुन मुंडा 12. पीयूष गोयल 13. नरेन्द्र सिंह तोमर 14. स्मृति ईरानी 15. ज्योतिरादित्य सिंधिया 16. भूपेन्द्र यादव 17. अश्विनी वैष्णव 18. वीरेन्द्र कुमार खटीक 19. अनुराग ठाकुर 20. देवेन्द्र फड़नवीस 21. हिमंता बिस्वा सरमा 22. कैलाश विजयवर्गीय 23. केशव प्रसाद मौर्य 24. ब्रिजेश पाठक 25. फग्गन सिंह कुलस्ते 26. प्रह्लाद पटेल 27. एस.पी. सिंह बघेल 28. कृष्णपाल गुर्जर 29. मनोज तिवारी 30. जयभान सिंह पवैया 31. हितानंद 32. नरोत्तम मिश्रा 33. गोपाल भार्गव 34. राजेंद्र शुक्ल 35. लाल सिंह आर्य 36. कविता पाटीदार 37. उमाशंकर गुप्ता 38. गणेश सिंह 39. गौरीशंकर बिसेन 40. रामलाल रौतेल

उमा भारती का नाम नहीं, केवल दो महिलाएं

प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती का नाम एमपी के लिए घोषित स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं है।  इधर, भोपाल दक्षिण पश्चिम सीट से टिकट काटे जाने के बाद पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता का नाम इस लिस्ट में शामिल है। अगर महिला स्टार प्रचारकों की बात करें तो लिस्ट में केवल केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और एमपी से राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार को ही जगह मिली है।   मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts