Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बीजेपी में संगठन चुनाव: जिलाध्यक्ष के लिए संगठन में 7 से 8 साल का अनुभव जरूरी, युवाओं पर फोकस

Follow on Google News
बीजेपी में संगठन चुनाव: जिलाध्यक्ष के लिए संगठन में 7 से 8 साल का अनुभव जरूरी, युवाओं पर फोकस
नई दिल्ली। भाजपा में जल्द ही संगठन स्तर पर बड़ा फेरबदल होने वाला है। नए साल में जनवरी या फरवरी के पहले हफ्ते में पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। 15 जनवरी तक राज्य और जिला अध्यक्षों के चुनाव पूरे होंगे। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।

15 जनवरी तक 50% राज्यों में संगठन चुनाव

15 जनवरी तक  मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष भी बदले जाएंगे । पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल 2023 में खत्म हो चुका है। हालांकि लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया था। साथ ही नड्डा केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी शामिल किए गए हैं, ऐसे में उनका फिर से अध्यक्ष बनने की उम्मीद खत्म हो गई है।

संगठन चुनाव में बीजेपी का युवाओं पर फोकस

भाजपा ने अपने संगठन में युवाओं पर फोकस रखा है। युवाओं को बढ़ावा देने के लिए पहले ही उम्र सीमा तय कर चुकी है। जिले के भीतर बनाए जाने वाले मंडल अध्यक्ष की आयु सीमा 35 से 45 वर्ष के बीच तय की गई है। वहीं, जिलाध्यक्ष की उम्र सीमा 45 से 60 साल के बीच होगी। जिलाध्यक्ष के लिए संगठन में 7 से 8 साल तक काम करने का अनुभव भी जरूरी है। साथ ही लगातार दो बार मंडल अध्यक्ष या जिलाध्यक्ष रह चुके व्यक्ति को तीसरी बार मौका नहीं दिया जाएगा। इसके आलवा संगठन के किसी पद पर काम कर रहे व्यक्ति को भी जिला अध्यक्ष बनाया जा सकता है।    
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts