Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

"BJP महिला मोर्चा को मिला टारगेट, 51% वोट शेयर की खातिर हर महिला के पास जाएंगी पदाधिकारी"

महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारी देगी भाजपा, राष्ट्रीय अध्यक्ष चार मंडलों की पदाधिकारियों से करेंगी बात
Follow on Google News
"BJP महिला मोर्चा को मिला टारगेट, 51% वोट शेयर की खातिर हर महिला के पास जाएंगी पदाधिकारी"

भोपाल। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा महिला मोर्चा को बड़ी जिम्मेदारी के साथ फील्ड में पहुंचा रही है। महिलाओं के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लाड़ली बहना जैसी लोकप्रिय योजना लॉन्च करने के बाद अब महिला मोर्चा की जिम्मेदारी रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा महिला मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में तैयार करें।

इस क्रम में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीवासन 24 अगस्त को महिला मोर्चा के चार संभागों की प्रतिनिधियों के साथ बैठक में आगे के कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा के भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर और उज्जैन संभाग की प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्षों से बातचीत करेंगी। इस अवसर पर महिला पदाधिकारियों को भाजपा के पक्ष में 51 फीसदी वोट पर काम करने के लिए कहा जाएगा।

हर बूथ पर महिलाओं के ज्यादा से ज्यादा वोट डलवाने की जिम्मेदारी रहेगी। बैठक में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी दर्शना सिंह, प्रदेश महामंत्री-राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, चुनाव के लिए प्रदेश प्रभारी साल्वी सलाका सह प्रभारी योगिनी देशपांडे और रेखा गुप्ता भी शामिल रहेंगी।

हर मंडल में 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया

महिला मोर्चा सदस्यता बढ़ाने पर काम कर रहा है। प्रदेश के हर मंडल में कम से कम 200 महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य दिया जा रहा है। इसके साथ ही नव मतदाता संपर्क, लाड़ली बहना और महिलाओं से संबंधित अन्य योजनाओं को लेकर भी फीडबैक लिया जाएगा।

मोर्चा पर बड़ी जिम्मेदारी

प्रदेश सरकार ने महिलाओं के हित में इतने काम किए हैं जो किसी अन्य दल की सरकार ने कभी नहीं किए। अब विधानसभा चुनाव में महिला मोर्चा की बड़ी जिम्मेदारी है कि प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने के लिए हर घर तक संपर्क कर एक-एक महिला को पार्टी से जोड़ें। हम यह जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं। लाड़ली बहनाएं फिर शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाना चाहती हैं। -माया नारोलिया, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts