Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भाजपा नेता के बेटे पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का केस, हिंदू नाम बताकर युवती को जाल में फसाया

Follow on Google News
भाजपा नेता के बेटे पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का केस, हिंदू नाम बताकर युवती को जाल में फसाया
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। शहर में एक बार फिर कैफे की आड़ में युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शोषण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने डिजिटल मार्केटिंग से जुड़ी एक युवती की शिकायत पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े हातोद क्षेत्र के एक सरपंच के बेटे इरफान काजी उर्फ फरहान के खिलाफ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का गंभीर मामला दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने खुद को मोहित यादव बताकर उससे दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव डालते हुए न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है, जबकि इस पूरे घटनाक्रम ने शहर में एक बार फिर तथाकथित “लव जाल” के आरोपों को लेकर बहस छेड़ दी है।

    डिजिटल मार्केटिंग से जुड़ा काम करती थी -  

    पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह डिजिटल मार्केटिंग से जुड़ा काम करती है और उसकी मुलाकात आरोपी से अपोलो हाइट्स स्थित ‘द कॉफी कॉन्सेप्ट’ कैफे में हुई थी। यहां आरोपी ने अपना नाम मोहित यादव बताकर उससे दोस्ती की और धीरे-धीरे बातचीत बढ़ाने लगा। कुछ समय बाद दोनों के बीच मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने एक दिन उसे मिलने के बहाने गीता नगर स्थित अपने फ्लैट पर बुलाया। वहां उसने बताया कि उसके माता-पिता बाजार गए हैं और घर में कोई नहीं है। इसी दौरान आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

    आरोपी का असली चेहरा से सामने  - 

    पीड़िता के अनुसार इसके बाद आरोपी का असली चेहरा सामने आया। उसने युवती पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया और कहा कि यदि उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह उसके न्यूड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। युवती का आरोप है कि इसी डर के कारण आरोपी लगातार उसका शोषण करता रहा।

     पुलिस कमिश्नर मामले को गंभीरता से लिया - 

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों संतोष और सागर के साथ पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंची और पूरे घटनाक्रम की शिकायत की। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल महिला थाने को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद महिला थाना पुलिस ने आरोपी इरफान काजी उर्फ फरहान के खिलाफ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस के अनुसार मंगलवार को पीड़िता के न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराए जाएंगे, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    इस मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी अपने कैफे के जरिए कई युवतियों से संपर्क बनाता था। पुलिस को संदेह है कि वह सोशल मीडिया और कैफे के माध्यम से युवतियों से दोस्ती करता, उन्हें प्रेमजाल में फंसाता और बाद में उनका शोषण करता था। जांच अधिकारियों का मानना है कि आरोपी के मोबाइल फोन की जांच के बाद कई और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

    बताया जा रहा है कि आरोपी का नाम इससे पहले भी विवादों में आ चुका है। नवंबर 2024 में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने उसे गोम्मटगिरि के पास गांधी नगर क्षेत्र के अरिहंत नगर में रीवा की रहने वाली एक 24 वर्षीय हिंदू युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। उस समय आरोप लगाया गया था कि वह युवती का शारीरिक शोषण कर रहा था। संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर आरोपी की पिटाई कर उसे गांधी नगर थाने पहुंचाया था। हालांकि उस समय युवती ने किसी प्रकार की शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया था, जिसके चलते पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केवल प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर मामला शांत कर दिया था।

    सूत्रों का यह भी दावा है कि जब कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़ा था, तब उसके मोबाइल फोन की जांच में कई आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सामने आए थे। इनमें कुछ वीडियो ऐसे भी बताए जाते हैं जिनमें आरोपी युवती के साथ अश्लील हरकत करते हुए नजर आ रहा था, जबकि कुछ क्लिप्स में अन्य युवक भी दिखाई दे रहे थे। एक वीडियो में कथित रूप से एक तांत्रिक द्वारा युवती पर जादू-टोना जैसी क्रिया करने की बात भी सामने आई थी, जिसके बाद आरोप लगाए गए थे कि युवती को किसी प्रकार की तांत्रिक क्रिया के जरिए अपने प्रभाव में रखने की कोशिश की जा रही थी।

    स्थानीय संगठनों का कहना है कि यदि उस समय आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होती तो संभव है कि वह दोबारा किसी अन्य युवती को निशाना न बना पाता। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि कैफे और सोशल मीडिया के जरिए बन रही दोस्तियों के पीछे छिपे ऐसे अपराधों पर समय रहते लगाम क्यों नहीं लग पा रही।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts