Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

फेसबुक पर भाजपा तो इंस्टाग्राम पर कांग्रेस के फॉलोअर्स ज्यादा

BJP4MP को 29 लाख तो INCMP को 25 लाख कर रहे फॉलो
Follow on Google News
फेसबुक पर भाजपा तो इंस्टाग्राम पर कांग्रेस के फॉलोअर्स ज्यादा

अशोक गौतम- भोपाल। समय के साथ साथ अब चुनाव प्रचार का ट्रेंड भी बदल गया है। राजनीतिक दल, प्रत्याशी घर- घर तो जा ही रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी अपना जमकर प्रचार कर रहे हैं। सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा उपयोग फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, एक्स (ट्विटर) का उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा वाट्सऐप, टेलीग्राम, यूट्यूब का भी प्रचार में सहारा लिया जा रहा है। इन संचार माध्यमों से जरिए नेता अपनी उपलब्धियां लोगों को बता रहे हैं। रील, मीम्स और जिंगल भी मतदाताओं तक पहुंचाए जा रहे हैं। कुछ नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए पीआर एजेंसी भी हायर की हैं। फॉलोअर्स के मामले में भाजपा कांग्रेस से आगे है। जहां भाजपा के सोशल मीडिया के तीनों हैंडल पर 29 लाख फॉलोअर्स हैं वहीं कांग्रेस में 25 लाख से ज्यादा हैं।

सोशल मीडिया में ज्यादा फॉलोअर्स वाले भाजपा और कांग्रेस के पांच-पांच बड़े नेता

 

एक्स पर भाजपा के फॉलोअर्स 40 हजार ज्यादा

प्रदेश में भाजपा की सोशल मीडिया टीम काफी मजबूत है। प्रदेश भाजपा (बीजेपी 4 एमपी) के फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स पर 29 लाख से अधिक फालोअर्स हैं जबकि कांग्रेस (आईएनसी एमपी) में ये आंकड़ा करीब 25 लाख का है। हालांकि इंस्टाग्राम के मामले में कांग्रेस सबसे ज्यादा पावरफुल है। कांग्रेस के पास इसके ढाई लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं जबकि भाजपा के 1.15 लाख हैं। मध्य प्रदेश के परिपेक्ष्य में बात करें तो मप्र भाजपा के फेसबुक पर 15 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, वहीं मप्र कांग्रेस 10 लाख फॉलोअर्स के साथ अपनी बात जनता के बीच पहुंचा रही है। एक्स पर भाजपा के 12.65 और कांग्रेस के 12.25 लाख फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा दोनों पार्टियों के नेताओं के फॉलोअर्स की संख्या अलग है। भाजपा के 65 हजार वाट्सऐप ग्रुप, विधानसभा, मंडल और जिला स्तर पर बनाए गए हैं। कांग्रेस के हर जिले में 100-100 वाट्सऐप ग्रुप हैं। नेता अपने फैंस क्लब के माध्यम से चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

हर जिले में 100-100 वाट्सऐप ग्रुप हैं हमारे

सोशल मीडिया पर हम माइक्रो लेवल पर काम कर रहे हैं। हमारे हर जिले में सौ-सौ वाट्सऐप ग्रुप हैं। वहीं हर जिले में सौ-सौ हैंड्रेड-रिच बनाए गए हैं, जो कंटेंट को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। हमारी कोशिश होती है कि लोग कंटेंट पर कुछ देर तक रुके, हम इंगेजमेंट पर काम करते हैं, इसके चलते उस तरह के कंटेंट लोगों को उपलब्ध कराते हैं। चुनाव कैंपेनिंग में हम बीजेपी से आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। -अब्बास हफीज,उपाध्यक्ष, मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग

कम समय में ज्यादा लोगों तक बात पहुंचा रहे हम

आज जितना जमीनी स्तर पर प्रचार जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही सोशल मीडिया से प्रचार का है। सोशल मीडिया एक इफेक्टिव माध्यम है। इससे कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक बात पहुंचाई जा सकती है। हम लगातार अपने फॉलोअर्स बढ़ा रहे हैं। -अभिषेक शर्मा, संयोजक, भाजपा सोशल मीडिया मध्य प्रदेश

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts