Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Election 2023 : चुनाव से पहले चंबल में BJP को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने थामा कांग्रेस का हाथ

Follow on Google News
MP Election 2023 : चुनाव से पहले चंबल में BJP को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने थामा कांग्रेस का हाथ
मुरैना। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों के नेताओं का पार्टी छोड़ने का क्रम लगातार जारी है। इस बीच चुनाव से पहले चंबल रीजन में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। मुरैना जिले की अंबाह विधानसभा से पूर्व विधायक व भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य कमलेश सुमन ने शनिवार को अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। वहीं उन्होंने भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के सामने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। जिसके बाद अंबाह विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कमलेश जाटव की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।

भाजपा संगठन आधारित पार्टी नहीं रही : कमलेश सुमन

बता दें कि कमलेश दे अंबाह विधानसभा से 2008 से लेकर 2013 तक भारतीय जनता पार्टी के विधायक रहे हैं। वहीं पूर्व विधायक कमलेश सुमन ने कहा कि अब भाजपा संगठन आधारित पार्टी नहीं रह गई है। पार्टी में गद्दारी करने वाले नेताओं को ही टिकट दे दिया जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने हिसाब से संगठन को चला रहे हैं। इसलिए वे अपने सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। इस्तीफा जिला अध्यक्ष योगेश पाल गुप्ता के नाम दिया गया है, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को भी भेजा गया है।

चुनाव के समय पर बीजेपी को बड़ा झटका

अंबाह सीट एससी वर्ग के लिए आरक्षित सीट है। अब कमलेश सुमन द्वारा बीजेपी को छोड़ देने से चुनाव के समय पर भाजपा को बड़ा झटका लगा है और चुनाव में पूर्व विधायक कमलेश सुमन बीजेपी को बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं। ग्वालियर-चंबल रीजन में बीजेपी के सामने कई तरह की चुनौतिया हैं। https://twitter.com/psamachar1/status/1720714578202591590?s=20 मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts