Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

BJP का स्थापना दिवस : मध्य प्रदेश में इतिहास रचने की तैयारी, दावा- आज भाजपा ज्वॉइन करेंगे एक लाख लोग; कांग्रेस ने कसा तंज

Follow on Google News
BJP का स्थापना दिवस :  मध्य प्रदेश में इतिहास रचने की तैयारी, दावा- आज भाजपा ज्वॉइन करेंगे एक लाख लोग; कांग्रेस ने कसा तंज
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (BJP) का 6 अप्रैल यानि आज स्थापना दिवस है। पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई ने इसे खास तरीके से मनाने का लक्ष्य रखा है। यही कारण है कि इस दिन लगभग एक लाख लोगों को पार्टी में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। बीजेपी ने प्रदेश भर के 65 हजार बूथों पर एक साथ ज्वाइनिंग अभियान चलाने का कार्यक्रम बनाया है, जो सुबह से लेकर शाम तक चलेगा। वहीं बीजेपी के अभियान पर कांग्रेस ने तंज कसा है।

BJP चलाएगी ज्वाइनिंग अभियान, कांग्रेस ने कसा तंज

बीजेपी ने स्थापना दिवस पर प्रदेश भर में एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। ज्वाइनिंग का कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा। इस दौरान कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों से आने वाले नेताओं को बीजेपी में शामिल कराया जाएगा। इसमें कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता समेत अन्य लोग शामिल हैं। मध्य प्रदेश के 65 बूथों पर दूसरे राजनीतिक दलों से आने वाले नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल होंगे। वहीं दलबदल की राजनीति पर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने पूछा है कि, बीजेपी क्यों नहीं अपनी पार्टी का नाम कांग्रेस कर ले रही है।

भाजपा में शामिल हुए कमलनाथ के करीबी दीपक

कल (5 अप्रैल) कमलनाथ के करीबी और छिंदवाड़ा से पूर्व विधायक दीपक सक्सेना भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने शुक्रवार देर रात पार्टी की सदस्यता ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपक को पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा शामिल करवाया। बता दें मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद से दल बदल का सिलसिला जारी है।

6 अप्रैल 1980 को रखी गई थी BJP की नींव

भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में हुई थी। बीजेपी की नींव अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे दिग्गजों ने रखी थी। अटल बिहारी वाजपेयी इसके पहले अध्यक्ष चुने गए थे। 44 सालों में बीजेपी आज देश की नंबर-1 पार्टी बन गई है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह भी एक तथ्य है कि भाजपा का गठन भले ही वर्ष 1980 में हुआ हो, लेकिन इसका इतिहास भारतीय जनसंघ से जुड़ा हुआ है। भारतीय जनसंघ की स्थापना 1951 में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अध्यक्षता में हुई थी। ये भी पढ़ें- PM मोदी का उत्तर प्रदेश दौरा : सहारनपुर में जनसभा… गाजियाबाद में करेंगे रोड शो, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts