बीजेपी का स्थापना दिवस : CM शिवराज ने पहनी भगवा टोपी, बोले- '...अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा'

Follow on Google News
बीजेपी का स्थापना दिवस : CM शिवराज ने पहनी भगवा टोपी, बोले- '...अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा'
भोपाल। देशभर में भारतीय जनता पार्टी ने अपना 42वां स्थापना दिवस मनाया। इसी दौरान मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में झंडा फहराया और प्रभात फेरी भी निकाली। इस मौके पर उन्होंने भगवा टोपी पहन रखीं थी। इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान बोले कि आज मुझे गर्व है कि पार्टी की वजह से देश को विकास की नई दिशा मिली है। ये भी पढ़ेंउद्यम क्रांति योजना का शुभारंभ : CM शिवराज बोले- 50 लाख तक का मिलेगा लोन, MP के बासमती की सुगंध अमेरिका और कनाडा तक [caption id="attachment_25339" align="aligncenter" width="800"] शिवराज सिंह चौहान पार्टी का पार्टी का झंडा लेकर प्रभात फेरी में शामिल हुए।[/caption]

मुख्यमंत्री ने पार्टी का ध्वज फहराया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी मुख्यालय पर दीनदयाल उपाध्याय, कुशाभाऊ ठाकरे, राजमाता सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद भाजपा का ध्वज फहराया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता भगवा टोपी पहनकर मौजूद रहे। सीएम शिवराज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि लाखों लाख कार्यकर्ताओं के परिश्रम से जनसंघ से भाजपा बनी है। आज मुझे कहते हुए गर्व है कि पार्टी की वजह से देश के विकास को नई दिशा मिली है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है। ये भी पढ़ें: Shivraj Cabinet : प्रदेश में 5 नए औद्योगिक क्षेत्रों की होगी स्थापना, जबलपुर HC में 5 पदों की मंजूरी, उज्जैन में बनेगा देश का सबसे बड़ा मेडिकल डिवाइस पार्क

अटल जी ने आह्वान किया था...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि परम श्रद्धेय श्री अटल जी ने आह्वान किया था कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। उन्हीं के नेतृत्व में सन् 1996 में वह भी दिन आया, जब उन्होंने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उस दिन देश के लाखों कार्यकर्ताओं की आंखों में खुशी के आंसू थे। [caption id="attachment_25343" align="aligncenter" width="800"] बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेश कार्यालय में अन्य नेताओं के साथ पीएम मोदी का संबोधन सुना।[/caption]

कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम मोदी का संबोधन

बीजेपी के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री को सुनने के लिए प्रदेश भाजपा कार्यालय में बड़ी स्क्रीन लगाई गई। मुख्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश समेत बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं ने पीएम को सुना। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts